विपुल ने जीता इंडियन आइडल 6 का खिताब

शो के शुरूआत में प्रियंका और रणबीर अपनी फिल्म बर्फी के प्रमोशन के लिए दौरान उन्होंने शो के तीनों प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और साथ ही उनके गानों का आनंद लिया। उनके जाने के बाद करीना कपूर और मधुर भंडारकर अपनी फिल्म हिरोइन के प्रमोशन के लिए आये और उन्होनें ही देश द्वारा मिले वोटो के आधार पर विपुल को इंडियन आइडल 6 का विजेता घोषित किया।
इंडियल आइडल बनने से विपुल काफी खुश था। इस जीत के बाद विपुल काफी खुश था, और विपुल ने अपने परिजनो के साथ ही पूरे देश को इस कामयाबी के लिए धन्यवाद दिया। दूसरे प्रतिभागी अमित और देवेंद्र अपनी इस हार से थोड़ा सा निराश हुए लेकिन विपुल की जीत में वो भी शामिल हुए। ग्रांड फिनाले में इंडियन आइडल पिछले सीजन के सभी प्रतिभागियो ने भाग लिया और अपनी बेहतरीन परफामेंस से शो की शान बढ़ाई। शो के जजेज आशा ताई, अनु मलिक, सुनिधी चौहान और सलीम मर्चेंट ने विपुल की जीत के बाद काफी खुश थे क्योंकि उन्हें भी लगता था कि विपुल ही इस जीत का हकदार है।


Click it and Unblock the Notifications











