'सनक' की मेकिंग को लेकर ये क्या बोले विपुल अमृतलाल शाह, विद्युत जामवाल का दमदार प्रोजेक्ट!

By Filmibeat Desk

विपुल अमृतलाल शाह और ज़ी स्टूडियोज की 'सनक - होप अंडर सीज' लगभग दो हफ्ते पहले दशहरा के विशेष अवसर (15 अक्टूबर, 2021) पर डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ हो गयी है, जिसे दुनिया भर के दर्शकों से अभी भी प्यार, प्यार और समर्थन मिल रहा है, जो शानदार अनुभव, अद्भुत एक्शन, दमदार परफॉर्मेंस और होस्टेज ड्रामा के प्रभावशाली डायलॉग की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

दुनिया के सबसे बड़े एक्शन सितारों में से एक - विद्युत जामवाल, रुक्मिणी मैत्रा (जिन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है), नेहा धूपिया और चंदन रॉय सान्याल के साथ, 'सनक' 18 अक्टूबर, 2021 - 24 अक्टूबर, 2021 के सप्ताह के दौरान ओरमैक्स मीडिया (सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो और फिल्मों की सूची में) द्वारा 6.8 मिलियन व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गयी है।

sanak, सनक

'सनक' को मिल रही पाथ-ब्रेकिंग प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करते हुए, विपुल अमृतलाल शाह कहते हैं, "सनक की प्रतिक्रिया बहुत शानदार है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं अद्भुत रही हैं। समीक्षकों द्वारा समीक्षाएं शानदार रही हैं, इसलिए कुल मिलाकर यह एक बहुत ही उत्साहजनक प्रतिक्रिया रही है। यह फिल्म आईपीएल फाइनल के बावजूद पिछले हफ्ते की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है, जो हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।

फिल्म को दर्शकों द्वारा इतना प्यार और सरहाया गया है कि हम नम्र महसूस कर रहे हैं और हम दर्शकों को इतने प्यार के लिए धन्यवाद देते हैं। अपना प्यार देना जारी रखें और अधिक देखें। यह कठिन परिस्थितियों में बनी एक बहुत ही कठिन फिल्म है और हम सभी इस प्रतिक्रिया से बहुत खुश और उत्साहित हैं।" इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली खूबसूरत अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा कहती हैं, "मैं 'सनक' को पसंद करने और इसे ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनाने के लिए हर किसी को धन्यवाद देना चाहती हूं।

मैं अत्यंत आभारी हूँ। फिल्म को मिल रही जबरदस्त और चौंका देने वाली प्रतिक्रिया से 'सनक' की टीम बेहद खुश है। कृपया प्यार और समर्थन को बनाए रखें और उन सभी के लिए जिन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, कृपया इसे डिज़्नी+ हॉटस्टार पर देखें।" अपने पांचवें सफल सहयोग को चिह्नित करते हुए, अभिनेता-निर्माता की जोड़ी, विद्युत जामवाल और विपुल शाह ने अपनी सफलता की सक्सेस रेसेपी खोज ली है और ब्लॉकबस्टर हिट देना जारी रखा है।

'सनक' दर्शकों के लिए एक्शन से भरपूर दृश्यों के साथ एक भावनात्मक सफ़र लेकर आया है, जिन्होंने फिल्म पर अपना सारा प्यार बरसाया है। सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से ज़ी स्टूडियोज द्वारा 'सनक - होप अंडर सीज' को प्रस्तुत किया गया है और यह केवल डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है। यह कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित, विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन की फ़िल्म है।

More from Filmibeat

Read more about: sanak vidyut jammwal सनक
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X