मलखान बनकर शो में दीपेश भान की जगह लेने आ रहा ये एक्टर, फैन्स भी हुए खुश

Vipin Heero

Vipin Heero Enter As Malkhan In Bhabhiji Ghar Par Hain: टीवी का मशहूर कॉमेडी शो भाभी जी घर पर है पिछले कई सालों से छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो में आसिफ शेख से लेकर विदिशा श्रीवास्तव और शुभांगी अत्रे जैसे कलाकार लोगों को काफी पसंद आते हैं। इस शो के जरिए लोग काफी खुश भी होते हैं। लेकिन 2022 में दीपेश भान जो कि मलखान का किरदार निभा रहे थे उनका निधन हो गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लंबे वक्त से दीपेश यानी कि मलखान की लोगों को कमी खल रही थी। जब से उनका निधन हुआ है तभी से मलखान का किरदार भी शो से पूरी तरीके से गायब हो चुका था। लेकिन एक बार फिर से मेकर्स ने मलखान को शो में वापस लाने का फैसला लिया है। मलखान के तौर पर जो एक्टर शो में आने वाले हैं उनका नाम क्या है आज हम आपको बताने वाले हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह गॉसिप टीवी द्वारा भाभी जी घर पर है को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस अपडेट में बताया गया की एक्टर विपिन हीरो जल्दी ही इस शो में मलखान का किरदार निभाने वाले हैं। वह दीपेश भान की जगह इस शो में लेने वाले हैं। मलखान की वापसी की खबर सुनने के बाद अब फैंस भी फूले नहीं समा रहे हैं।

अगर हम दीपेश भान की बात करें तो आपको बता दें कि कई साल तक उन्होंने शो में मलखान का किरदार निभाया। लेकिन सिर्फ 41 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। खबर के अनुसार शूटिंग देर से शुरू होने के कारण वह जिम से सीधा क्रिकेट खेलने के लिए चले गए थे। लेकिन गेम के बीच में ही अचानक से वह जमीन पर गिर गए और उनको जब तुरंत अस्पताल ले जाया गया तो उनका निधन हो चुका था।

More from Filmibeat

Read more about: deepesh bhan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X