टीवी पर सुपरहिट थे विनोद खन्ना..स्मृति ईरानी के साथ सुपरहिट शो...
फिल्मों के अलावा विनोद खन्ना ने टीवी शो मेरे अपने में स्मृति ईरानी के साथ भी स्क्रीन शेयर किया है।
हिंदी सिनेमा के साथ पूरे इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए यह बेहद दुख का समय है कि विनोद खन्ना हमारे बीच नहीं रहे हैं। लंंबी बीमारी के चलते 70 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया।
लेकिन क्या आपको पता है कि जब बॅालीवुड के इस एंग्री या यूं कह लें कि रोमांटिक हीरो ने टीवी की दुनिया में कब और कैसे दस्तक दी थी।

विनोद खन्ना ने स्मृति ईरानी के साथ मेरे अपने से छोटे पर्दे पर दस्तक दी थी। यह शो टीवी का सबसे लोकप्रिय शो रहा है। उन्होंने इस शो में काशीनाथ की मैन लीड की भूमिका निभाई थी।
एक साल तक यह सो आॅन एय़र रहा।स्मृति ईरानी ने इस शो में उनकी बहू का किरदार निभाया था। सप्ताह में चार दिन यह शो दिखाया जाता था।
ऐसा कम ही होता है कि जब एक सुपरस्टार फिल्म और टीवी में एक ही टाइटल के दो प्रोजेक्ट में काम करता है। टीवी पर मेरे अपने से पहले विनोद खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत में मेरे अपने नाम की फिल्म भी की थी। आइए देखते हैं इस फिल्म और टीवी से जुड़ी विनोद खन्ना की खास तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications