Dheeraj Dhoopar Wife: बिकिनी में बेबी बंप दिखाकर बुरी फंसी इस एक्टर की पत्नी, लोगों ने दिए खूब सारे ताने

Dheeraj Dhoopar Wife Trolled: मशहूर टीवी शो 'कुंडली भाग्य' से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले धीरज धूपर आज घर-घर पहचाने जाते हैं। एक्टर ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। लेकिनेन इस बार धीरज धूपर ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी ने सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में धीरज धूपर की पत्नी ने ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर दी हैं कि वो लोगों के गुस्से का शिकार हो गई हैं।
विन्नी पोस्ट की फोटो
बीते साल एक्टर धीरज के घर किलकारी गूंजी थी और उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। दोनों ने अपने खूबसूरत बेटे का नाम रखा जैन। धीरज और उनकी पत्नी विन्नी ने अपने फैंस को प्रेग्नेंसी की जर्नी से लगातार साझा करवाते रहे। उनकी कई फोटोज पर फैंस ने अपना दिल लुटाया तो किसी पर उन्हें ट्रोल भी किया और हाल ही में विन्नी अरोड़ा ने जो फोटो शेयर की, उसे लेकर वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। विन्नी अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से दो तस्वीरें साझा कीं, जिसमें से एक फोटो में वह बिकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं तो वहीं दूसरी फोटो में वह बेटे जैन को गोद में लिये नजर आईं और बस इसी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।
लोगों ने किया ट्रोल
आपकी जानकारी के लिए बता दें, विन्नी अरोड़ा ने बीते साल 10 अगस्त को अपने बेटे को जन्म दिया था। लोग उनके बेटे जैन की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं और विन्नी-धीरज भी आए दिन बेटे की तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में विन्नी अरोड़ा ने जो फोटो डाली है उसमें वो पिंक बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- "रातें कितनी ज्यादा जल्दी बदल जाती हैं।" कुछ लोगों को विन्नी की फिटनेस काफी अच्छी लगी तो कुछ लोगों ने विन्नी की इस फोटो को बेहुदा करार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











