..................... Vinny Arora publics her breast milk and umbilical cord in pendant show delivery room inside photo - Hindi Filmibeat

विन्नी अरोड़ा ने दिखाया ब्रेस्ट मिल्क, डिलीवरी रूम से सिजेरियन के दौरान की पहली तस्वीर भी की पब्लिक

Vinny Arora

पॉपुलर टीवी कपल धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने 16 नवंबर 2016 को शादी रचाई थी और 10 अगस्त 2022 को अपने बेटे जैन के आगमन के साथ पहली बार पैरेंटहुड क्लब में प्रवेश किया था। कपल के लाडले बेटे जैन अपनी क्यूटनेस से इंटरनेट पर राज कर रहे हैं। जहां जैन हमारा दिल जीतने में व्यस्त हैं, वहीं उनके प्यारे माता-पिता अपनी पैरेंटहुड जर्नी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

25 अप्रैल 2023 को विन्नी अरोड़ा धूपर ने अपने इंस्टा हैंडल से फैंस के साथ सवाल-जवाब सेशन की मेजबानी की। अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी और मदरहुड जर्नी के बारे में कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब दिए, जिससे उनके फैंस हैरान रह गए।

Recommended Video

Vinni Arora ने ब्रेस्ट मिल्क और बेटे के Umbilical cord से बनवाया खास पेंडेट; फोटो Viral |*TV

विन्नी अपने मदरहुड जर्नी को बहुत पसंद कर रही है और यहां इसका प्रमाण है। उन्होंने हाल ही में, 'Z' अक्षर और पैरों के निशान की एक स्माल पेयर वाले एक यूनिक पेंडेंट को दिखाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। जब अभिनेत्री के फैंस में से एक ने उनसे पूछा कि उन्हें अपना पेंडेंट कहां से मिला, तो उन्होंने इसका अपने साथ स्पेशल रिलेशन बताया।

तस्वीर को साझा करते हुए विन्नी ने साझा किया कि उनका पेंडेंट उनके ब्रेस्ट मिल्क और उनके बेटे ज़ैन की गर्भनाल स्टंप से भरा हुआ है। उन्होंने लिखा था, "सबसे पहली बात, यह ब्रेस्ट मिल्क + ज़ैन की गर्भनाल पेंडेंट गोल्डन में बनी है।"

सेशन में आगे एक फैन ने विन्नी से पूछा कि उनकी डिलीवरी नेचुरल है या सी-सेक्शन से हुई है? उसी के जवाब में उन्होंने अपने सी-सेक्शन डिलीवरी से एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक डॉक्टर को नवजात शिशु को अपने हाथों में पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि विन्नी ने उसे छूने की कोशिश की।

इस बीच, प्रेग्नेंसी के बाद आसान तरीके से वेट लॉस जर्नी के बारे में एक अन्य फैन के सवाल का जवाब देते हुए विन्नी ने साझा किया, "मैंने बहुत ईमानदारी से काम किया और अपनी डाइट के साथ स्ट्रिक्ट रही।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X