विंदू दारा सिंह को याद आए सिद्धार्थ शुक्ला, बोले- उसके जैसा 'बिग बॉस' में कोई हो नहीं सकता

सिद्धार्थ शुक्ला 'बिग बॉस 13' के विजेता थे। उन्होंने इस शो में अपना रियल अवतार दिखाया था और लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर 2021 को अचानक हार्ट अटैक की वजह से हो गया था। आज भी फैंस उनके जाने के गम से उबर नहीं पाए हैं। 'बिग बॉस' के प्रशंसक इस शो को उनकी वजह से देखना पसंद करते हैं।
वहीं, हर सीजन की तरह इस साल बिग बॉस के 16वें सीजन में भी कई प्रतिभागियों की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से हो रही है। एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए बिग बॉस 3 के विनर विंदू दारा सिंह ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया और कहा कि, उनके जैसा अब बिग बॉस में कोई और आ ही नहीं सकता।
एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए विंदू दारा सिंह ने कहा- 'सिद्धार्थ शुक्ला अकेले ऐसे शख्स थे जैसा कोई और नहीं हो सकता। अब बिग बॉस को भी तकलीफ हो रही है कि, आखिर कैसे उसके जैसे प्रतिभागी लाएं? मैं हमेशा कहता था कि विनर्स का सीजन होगा मैं जीतुंगा लेकिन उसे कौन हरा सकता था?'
विंदू दारा सिंह ने आगे कहा- 'मैं कहता था कि मैं इसके जैसा नहीं हो सकता। मैंने बाद में उससे कई चीजें पूछीं, वो कुछ और ही था। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के बाद कोविड में ज्यादा निकल नहीं पाया वरना वो कुछ और होता। उसे दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि, वो बड़े से बड़े हीरो को फेल कर देता। सिद्धार्थ शुक्ला को खुद विश्वास नहीं होता था कि उसे इतना प्यार मिल रहा है।'

शहनाज के साथ दोस्ती
बता दें कि, बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती सुर्खियों में रही थी। दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री को दर्शक भी पसंद करते हैं। दोनों के बीच नोंकझोंक भी खूब होती थी जिसे दर्शक एन्जॉय करते थे।

आसिम के साथ झगड़े
जहां सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दोस्ती की वजह से सुर्खियों में रहे थे तो वहीं आसिम के साथ उनकी लड़ाईयां भी खूब सुर्खियों में रही थी। दोनों ही फिनाले तक पहुंचे थे लेकिन दर्शकों ने सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाया था।

वन लाइनर्स के किंग
सिद्धार्थ शुक्ला को 13वें सीजन में वन लाइनर्स का किंग माना गया था। वो अपने वन लाइनर्स से प्रतिभागियों की बोलती बंद कर देते थे। खुद सलमान खान ने भी माना था कि सिद्धार्थ शुक्ला ने शो पर अपना सबसे रियल साइड दिखाया है।

सलमान खान ने भी की थी तारीफ
शो के होस्ट सलमान खान भी उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए थे। वहीं, अब विंदू दारा सिंह ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को एक बार फिर याद किया है।


Click it and Unblock the Notifications











