..................... Vikrant Massey says thanks after winning best actor in Critics choice and Series Award - Hindi Filmibeat

विक्रांत मैसी ने क्रिटिक्स चॉइस और सीरीज़ अवार्ड्स पुरस्कार जीतने पर कहा धन्यवाद!

विक्रांत मैसी को वेब श्रृंखला "क्रिमिनल जस्टिस" में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जिसे उन्होंने क्रिटिक्स चॉइस शॉर्ट्स एंड सीरीज़ अवार्ड्स में ध्रुव सहगल के साथ साझा किया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी के लिए पुरस्कार जीतने पर विक्रांत मैसी ने अपने सोशल मीडिया पर खुशी व्यक्त की है और लिखते है, "इस सम्मान के लिए क्रिटिक्स चॉइस शॉर्ट्स एंड सीरीज़ अवार्ड्स का धन्यवाद। यह हमेशा यादगार रहेगा।"

विक्रांत मैसी को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है, चाहे वह ओटीटी हो या फीचर फिल्म, वह अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता इन दिनों दीपिका पादुकोण के साथ अपनी आगामी फिल्म "छपाक" के लिए चर्चा में हैं, जो एक एसिड अटैक सर्वाइवर की कहानी है और 10 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है।

vikrant massey, विक्रांत मैसी

यह वर्ष बेहद ख़ास है क्योंकि पैनल ने अपनी श्रेणियों में ओटीटी कंटेंट को जोड़ने का फैसला किया है जिसके माध्यम से अब अधिक से अधिक क़्वालिटी कंटेंट को पहचान मिलेगी।

क्रिटिक्स चॉइस शॉर्ट्स और सीरीज़ अवार्ड्स, मोशन कंटेंट ग्रुप के साथ और विस्टा मीडिया कैपिटल के सहयोग से फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड द्वारा किया गया एक प्रयास है।

देश भर में लघु कथाकारों और वेब श्रृंखला की आविष्कारशीलता और रचनात्मकता को पहचानने और उनकी सरहाना करने के उद्देश्य के साथ, क्रिटिक्स चॉइस शॉर्ट्स और सीरीज़ अवार्ड्स में डिजिटल दुनियां की प्रतिभा को सम्मानित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X