..................... Vikrant Massey and Radhika Apte starrer Forensics to premiere on ZEE5 - Hindi Filmibeat

विक्रांत मैसी और राधिका आप्टे की जोड़ी एक साथ, जी 5 पर फोरेंसिक का प्रीमियर जल्द !

By Filmibeat Desk

विक्रांत मैसी और राधिका आप्टे एक साथ विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित, फोरेंसिक में नजर आयेंगे। इसी नाम की मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस साल ZEE5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है।फोरेंसिक, मिनी फिल्म्स और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का प्रोडक्शन। इसमें प्राची देसाई, विंदू दारा सिंह और रोहित रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इस सीरीज से राधिका आप्टे एक साल के लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर वापसी करेंगी और मसूरी के एक छोटे से टाउन की एक पुलिस ऑफिसर मेघा शर्मा के कैरेक्टर को को प्ले करती नजर आएंगी। जबकि विक्रांत मैसी अपनी पिछली कुछ सफल रिलीज़ेज जैसे कि 14 फेरे और लव हॉस्टल के बाद ZEE5 पर लौटेंगे। विक्रांत को जॉनी खन्ना की भूमिका में देखा जाएगा, जो एक फोरेंसिक अधिकारी है और अपने काम में बेस्ट है। साथ में, जॉनी और मेघा उस शातिरज़ी5 इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर मनीष कालरा ने कहा, "थ्रिलर हमारी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शैलियों में से एक रही है।

Forensics

वहीं सीरीज को लेकर निर्माता दीपक मुकुट का कहना है, "फोरेंसिक उन परियोजनाओं में से एक है जहां हम जानते थे कि हमें इसे बनाना है। यह फिल्म पूरी तरह से एक रोमांचक थ्रिलर है जो आपको बांधे रखेगी।निर्माता मानसी बागला और वरुण बागला ने कहा, "हिंदी सिनेमा ने पुलिस, आर्मी, रॉ एजेंटों पर कई फिल्में देखी हैं लेकिन हमने कभी फोरेंसिक अधिकारियों पर फिल्में नहीं देखी हैं।फिल्म क्राइम इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर को देखने के तरीके को बदल देगी। दूसरी ओर दर्शक विक्रांत और राधिका को पहली बार पर्दे पर एक साथ देखकर खुश होंगे।

दोनों बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, और उनकी स्क्रीन पर अद्भुत केमिस्ट्री है।"डायरेक्टर विशाल फुरिया कहते हैं, 'डीएनए का एक मिलीग्राम किसी व्यक्ति की पहचान बता सकता है। फोरेंसिक ट्विस्ट के साथ एक तना हुआ थ्रिलर है जो आश्चर्यचकित करेगा और ऐसे फैक्ट्स के साथ जो दर्शकों को चौंका देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X