Videos: विकास सेठी के अंतिम संस्कार में गिर पड़ी बेसुध मां, पत्नी की हालत देख फटा लोगों का कलेजा

Vikas Sethi last rites: मशहूर अभिनेता विकास सेठी का रविवार 8 सितंबर को 48 साल की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से मनोरंजन जगत शोक में हैं। विकास 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर खान के किरदार पूजा के दोस्त रॉबी की भूमिका निभाकर मशहूर हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
सोमवार को मुंबई में हिंदू परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान अभिनेता की मां ने जब बेटे का शव देखा तो फूट-फूटकर रोने लगीं। विकास की मां को रोता-बिलखता देख सभी का आंखें नम हो गईं।
विकास का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में हुआ और उनके परिवार के सदस्यों के साथ कई मशहूर हस्तियां भी इसमें शामिल हुईं। इस दौरान दिल को झकझोर देने वाला दृश्य देखने को मिला जब अभिनेता की मां उनका शव देखकर टूट गईं। यह दृश्य देख सभी का दिल सिहर उठा।
विकास सेठी की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट उनकी मां को समर्पित थी। तस्वीर में वह हरे रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहने हुए अपनी मां सुरेखा सेठी के बगल में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो टेबल पर आरती की थाली सजा रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'हैप्पी मदर्स डे मॉम लव यू।'


Click it and Unblock the Notifications











