Vikas Sethi Death- निधन के एक दिन बाद पत्नी ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, भावुक होकर लिख डाली ये बात?

vikas sethi

Vikas Sethi Death- टीवी के मशहूर अभिनेता विकास सेठी (Vikas Sethi) के निधन से लोग हैरान हो गए थे। क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक्टर ने महज 48 साल की उम्र में दम तोड़ दिया।

उनका कार्डियक अरेस्ट हुआ था। इस वक्त उनको लेकर काफी चर्चा है और लोग बातें कर रहे हैं। दो शादियां करने वाले विकास सेठी के निधन के एक दिन बाद ही उनकी पत्नी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है।

इस दौरान वो काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। विकास सेठी की पत्नी का नाम जान्हवी (Janhvi) है और उन्होने काफी भारी मन से ये पोस्ट किया था।

जान्हवी की पोस्ट

जान्हवी ने इस पोस्ट में लिखा, "विकास सेठी यादों में, हम बेहद दुख के साथ उनके निधन को लेकर सभी को सूचित करते हैं, जो 8 सितंबर 2024 को हम सभी को छोड़कर चले गए। 9 सितंबर को हिंदू परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मुश्किल वक्त में आपकी प्रजेंस और सपोर्ट की सराहना की जाएगी। सादर, सेठी परिवार।" दरअसल जान्हवी ने पूरे परिवार की तरफ से ये पोस्ट किया है। इस पोस्ट के सामने आते ही लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। जान्हवी काफी इमोशनल थीं और उनको अपने पति के इस तरह जाने से गहरा सदमा लगा है। विकास सेठी टीवी के अलावा साउथ की फिल्मों को लेकर भी चर्चा में रहते थे।

विकास सेठी डेली सोप

सीरीयल्स के अलावा वो हिंदी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। इस लिस्ट में 'कभी खुशी कभी गम' (Kabhie Khushi Kabhie Gum) भी शामिल है। फिल्म में वो करीना कपूर के दोस्त रॉबी के रोल में नजर आए थे। एक्टर ने 2001 की फिल्म दीवानापन में भी काम किया, जिसमें अर्जुन रामपाल और दीया मिर्जा लीड भूमिका में थे।

2019 में, उन्होंने तेलुगु हिट, आईस्मार्ट शंकर (Ismart Shankar) में एक महत्वपूर्ण रोल निभाया। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार को लेकर खबरें आ रही हैं जहां उनके करीबी पहुंचेंगे

More from Filmibeat

Read more about: vikas sethi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X