विकास कुमार ने आर्या सीजन 2 पर अपने अनुभव किये साझा कहा, सुष्मिता सेन को लेकर कही ये बात!

By Filmibeat Desk

सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़ के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकन के साथ भारत के सबसे मनोरंजक थ्रिलर में से एक के रूप में उभरने के बाद, आर्या सीजन 2 के साथ डिजिटल स्पेस में आने के लिए तैयार है। जो बात इसे सबसे प्रतीक्षित ओटीटी श्रृंखला में से एक बनाती है, वह इसका सरप्राइज़िंग ट्विस्ट है। इसके ट्रेलर ने जो अहम सवाल उठाया वह है - 'क्या आर्या सरीन अपने अतीत से बच सकती है, या उसका अपना परिवार उसे फिर से धोखा देगा?' डिज्नी + हॉटस्टार, एंडेमोल शाइन इंडिया और राम माधवानी फिल्म्स सुष्मिता सेन अभिनीत, आर्या सीजन 2 की पेशकश करने के लिए उत्साहित हैं।

राम माधवानी द्वारा भारत के लिए बनाई और निर्मित की गई, श्रृंखला एनएल फिल्म (बानिजय ग्रुप) द्वारा हिट डच श्रृंखला पेनोज़ा का आधिकारिक रूपांतरण है। आर्या सीजन 2 केवल डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 10 दिसंबर 2021 से उपलब्ध होगी। विकास ने साझा किया, "राम और सुष्मिता बहुत दयालु और बेहद प्रोफेशनल्स हैं।

arya 2, आर्या 2

निर्देशक और निर्माता के रूप में राम और सह-अभिनेता के रूप में सुष्मिता, आपकी परफॉर्मेंस को बढ़ाने में बहुत योगदान देते हैं। आप को इस से ज़्यादा और क्या चाहिये? मैं हमेशा उनके साथ काम करने के लिए तत्पर रहूंगा।" वह आगे कहते हैं, "राम का निर्देशन 'इनविसिबल' है।

वह शायद ही कभी अपने अभिनेताओं को 'इंस्ट्रक्शन' देते हैं। इस सीज़न में, जब हम आखिरी शॉट की शूटिंग कर रहे थे, पहले टेक के बाद, जो सभी को पसंद आया, राम, मेरे पास आये और सबसे विनीत तरीके से कहा, 'यह अच्छा था, लेकिन इस बार, क्रोधित होने के बजाय, शायद आप चोट खाये हुए दिखा सकते हैं'। बस इतना ही। और फिर जो निखरकर सामने आया वह अधिक प्रभावी था और वही एडिट में रखा है।"

सुष्मिता के बारे में बात करते हुए, उन्होंने साझा किया, "सुष्मिता के साथ एक इंसिडेंट जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता, वह ऑफ-सेट इंसिडेंट हैं। एक दिन शूटिंग के थकावट वाले शेड्युल के बाद, हमारी एक पार्टी के दौरान, सुष्मिता मुझे उनका गांना 'मैं हूं ना' से कुछ मूव्स सिखा रही थी। उस समय मैं एकदम स्तब्ध रह गया! मैंने वहा उपस्थित क्रू से कहा, "मैं साक्षात सुष्मिता सेन के साथ डांस कर रहा हूं...

कोई रिकॉर्ड तो करो यार!" सुष्मिता ने मुझ से कहा, "खान साहब! मेरी आँखों में देखो, इस मोमेंट को बर्बाद मत करो!" बस! उसके बाद तो क्या ही डांस कर पाता मैं!" सुष्मिता सेन आर्या सरीन की भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ अभिनेता सिकंदर खेर, विकास कुमार, मायो साराओ, अंकुर भाटिया, आकाश खुराना, दिलनाज़ ईरानी नज़र आएंगे। अंतिम बदला लेने के लिए शेरनी के रूप में आर्य की वापसी को 10 दिसंबर 2021 से केवल डिज़्नी+ हॉटस्टार पर देखना न भूले

More from Filmibeat

Read more about: arya 2 आर्या 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X