विकास गुप्ता को सपोर्ट करने पर एकता कपूर का करारा जवाब..देखिए आप भी
Recommended Video

जब से विकास गुप्ता बिग बॉस 11 में आए हैं तब से एक खबर हमेशा सुर्खियों में है और वो ये कि एकता कपूर अपने बेहद खास विकास गुप्ता की शो जीतने में मदद कर रही हैं। विकास गुप्ता ने पहले भी कहा था कि एकता कपूर उनकी बहन जैसी। विकास गुप्ता के बिग बॉस प्रोमो इंट्रो में भी एकता कपूर नजर आई थी।
कुछ वेबसाइट में कहा गया था कि एकता कपूर ने कलर्स चैनल को धमकी दी है कि अगर विकास गुप्ता को नहीं जिताया गया तो वो कलर्स के साथ काम नहीं करेंगी। एकता कपूर ने आखिरकार विकास गुप्ता को शो जीताने के मुद्दे पर ट्वीट किया और कहा कि "विकास गुप्ता अपनी टैलेंट और क्षमता से शो जीतेंगे। मेरे नाम का इस्तेमाल करना बंद करे।"

आपको बता दें कि विकास गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के साथ की थी। उन्होंने देश में निकला होगा चांद, क्योंकि साथ भी कभी बहू थी जैसे सीरियल के लिए काम किया है। एमटीवी के वो क्रिएटिव हेड रह तो एंड टीवी के चैनल हेड रह चुके हैं।
फिलहाल बिग बॉस 11 में विकास गुप्ता हिना खान, शिल्पा शिंदे के साथ टॉप 3 प्रतिभागियों में एक माने जा रहे हैं। विकास गुप्ता को शो में मास्टरमाइंड का दर्जा दिया गया और हर बार उन्होंने अपनी सूझबूझ से गेम को पलट कर रख दिया।


Click it and Unblock the Notifications











