BIGG BOSS 11: हिना खान..बड़ा हादसा..इस कंटेस्टेंट ने किया हमला..SHOCK..
Recommended Video

बिग बॅास 11 में दूसरे वीक में गेम पूरी तरह पलट गया है। एक तरफ जहां शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच हालात साधारण होते दिखाई दे रहे हैं। वहीं हिना खान और विकास गुप्ता के बीच बिग वॅार बढ़ता ही जा रहा है।
विकास गुप्ता बिग बॅास 11 के पहले कप्तान बन गए। लेकिन उनके लिए यह कप्तान की कुर्सी आसान नहीं है। विकास गुप्ता की कप्तानी में हिना खान घर में किसी भी तरह का उनका आदेश मानने ने इंकार कर देती है।

जिसके बाद कहानी में नया ट्विवस्ट आता है। विकास को बतौर कप्तान एक चौंकाने वाला पॅावर दिया जाता है। जिसके मुताबिक वह किसी एक सदस्य को सीधे जेल भेजकर सीधे तौर पर अगले वीक के लिए नॅामिनेट कर सकते हैं।
ऐसी खबर है कि विकास हिना खान को उनके कप्तानी का विरोध करने के बदले सीधे जेल भेजते हैं। इस तरह हिना खान अगले वीक के लिए नॅामिनेट हो जाती हैं।
वहीं पड़ोसियों को किसी और कंटेस्टेंट को हिना खान के साथ जेल भेजने का अधिकार मिलता है। वह अर्शी खान और सपना चौधरी को जेल भेजने का फैसला लेते हैं। गौरतलब है कि अर्शी की हिना और सपना से दुश्मनी है। अब यह तीनों जेल में क्या करेंगे यह देखना दिलचस्प होगा।
लेकिन क्या आपको पता है कि बिग बॅास 11 की सबसे ग्लैमर एक्ट्रेस कौन हैं..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications
