विकास गुप्ता के शो 'एस ऑफ स्पेस' के लोकप्रिय कंटेस्टेंट की सड़क दुर्घटना में मौत !
विकास गुप्ता के शो एस ऑफ स्पेस के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस शो के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर दानिश जेहन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जी हां,ये काफी चौंकाने वाली खबर सामने आयी है।
शो से बाहर निकलने के बाद दोबारा से उनकी शो में एंट्री की चर्चा भी हो रही थी। लेकिन अब वह कभी लौट कर नहीं आयेंगे। मिली जानकरी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब दानिश सुबह एक शादी से लौट रहे थे। तभी उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

इस पूरे गंभीर हादसे में दानिश की मौत हो गई। यह घटना मुंबई के वाशी के करीब हुई है। महज 21 साल की उम्र में दानिश इस दुनिया से चले गए।


Click it and Unblock the Notifications