कोरोना पॉजिटिव पार्थ समथान पर विकास गुप्ता ने मारा ताना, "कैसे लापरवाही बरत सकते हैं" फिर दी सफाई
टीवी एक्टर पार्थ समथान को हाल में ही कोरोना पॉजिटिव होने का खुलासा हुआ। जबकि पार्थ कसौटी जिंदगी 2 की शूटिंग भी शुरु कर चुके थे। खैर पार्थ को लेकर उनके पुराने दोस्त विकास गुप्ता ने पोस्ट लिखा। जिसे फैंस ने पार्थ से जोड़कर देखा। विकास सोशल मीडिया पर लिखते हैं कि लोग कैसे ऐसी लापरवाही बरत सकते हैं। बता दें पार्थ और विकास का लंबा विवाद रह चुका है। दोनों का विवाद इतना बढ़ गया था कि पार्थ ने विकास पर केस भी किया था।
हाल में ही विकास गुप्ता ने कई ट्वीट्स कर किए जिसे पार्थ से जोड़कर देखा गया। हालांकि विकास ने किसी का नाम अपने ट्वीट्स में नहीं लिखा। विकास ने लिखा, ये एकदम मतलबी बात है। आप जवान है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आपको कोरोना नहीं होगा। इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप दूसरी की जिंदगी से खिलवाड़ करें जो आपके साथ काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को अपने घर जाकर बच्चों और परिवार के पास जाना होता है।


Click it and Unblock the Notifications











