अगर मैंने आत्महत्या की तो लोगों को पता होना चाहिए किसकी वजह से की - फूटकर रोते दिखे विकास गुप्ता
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या हर किसी को एक गहरा सदमा दे गई है और अब सुशांत के करीबी दोस्त विकास गुप्ता ने एक वीडियो में अपनी आपबीती सुनाई है। विकास इस वीडियो में बेहद टूटे हुए नज़र आ रहे हैं और कारण जानकर आपको भी धक्का लगेगा।
एक छोटा सा बच्चा, वीडियो में विकास का मज़ाक उड़ाता दिख रहा है और उन्हें ऐसी ऐसी बातें बोलता दिख रहा है जो आप विश्वास ही नहीं करेंगे।

अंत में ये बच्चा कहता है कि विकास गुप्ता बहुत खराब इंसान है। विकास रोते हुए कहते हैं कि मैं खराब इंसान नहीं हूं और मैं नहीं चाहता हूं कि लोग मुझे इस तरह से याद रखें। इसलिए अब मैं बोलूंगा।
विकास ने कहा कि मैं उन सब लोगों के नाम उजागर करूंगा जिन्होंने मेरी ज़िंदगी खराब की क्योंकि ये बहुत ज़रूरी है। इससे पहले विकास ने 10 मिनट के एक वीडियो में सुसाइड और अपने दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की -
आपको दिखा देते हैं वो वीडियो जहां एक छोटा सा बच्चा विकास को ऐसी बातें बोलता दिखा जो किसी को सुनकर अच्छी नहीं लगेंगी -
View this post on InstagramA post shared by Vikas Guppta (@lostboyjourney) on


Click it and Unblock the Notifications












