अंकिता तुम सुशांत के लिए 'शॉक अब्जॉर्बर' थी, वो तुम्हें कभी अकेला नहीं छोड़ती थी, फिल्म भी छोड़ दी
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार उनके डिप्रेशन का मामला उठ रहा है। हाल ही में विकास गुप्ता ने भी वीडियो और जारी कर बताया था कि कैसे सुशांत की तरह वो भी डिप्रेशन का शिकार रहे हैं। फिलहाल इस बार विकास गुप्ता ने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए दोनों के रिश्ते पर चर्चा की है।
विकास गुप्ता ने इस पूरी पोस्ट में लिखा है कि कैसे सुशांत ने अंकिता के कहने पर फिल्म छोड़ दी थी। जब भी सुशांत दुखी या उदास होते थे, तो अंकिता उन्हें अकेला नहीं छोड़ती थी। सुशांत के पास हमेशा अंकिता रहा करती थीं। जब तक सुशांत के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल नहीं आ जाती।

इंस्टाग्राम पर अपने इस पोस्ट में विकास गुप्ता ने सुशांत और अंकिता के रिश्ते के सबसे खूबसूरत पहलू पर बात की है। विकास गुप्ता ने अपने इस पोस्ट में साफ तौर पर कहा है कि जब तक अंकिता साथ थीं, हंसमुख और बिंदास रहे हैं सुशांत।
View this post on InstagramA post shared by Vikas Guppta (@lostboyjourney) on
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











