..................... Vijender Singh to enter Roadies | रोडीज में दिखेगा विजेंदर का दम - Hindi Filmibeat

रोडीज में दिखेगा विजेंदर का दम

By Priya Srivastava

Vijender Singh
बॉक्सिंग चैंपियन विजेंदर सिंह दर्शकों के हमेशा चहेते रहे हैं। गौरतलब है कि उन्हें कई निर्देशकों ने अपनी फिल्मों में लाने के लिए मशक्कत करनी शुरू कर दी है। हाल ही में वे फराह खान के एक शो में शामिल हुए थे। उसमें वे बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आये थे। उस एपिसोड के बाद से ही उनके पास कई ऑफर आने लगे थे। चूंकि वे हीरो की तरह नजर आते हैं। लेकिन अब खबर यह है कि बॉक्सिंग चैंपियन को भी परदे की चमक धमक पसंद आ रही है और अब वह एमटीवी के रोडीज में दिखेंगे।

रोडीज के इस हफ्ते का शो काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। रोडीज युवाओं में काफी चर्चित शो है। इस बार विजेंदर के आने से इसके और भी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है। विजेंजर को कंप्टीशन में आगे बढ़ने के लिए कई खतरनाक स्टंट करने होंगे। जल्द ही प्रसारित होनेवाले एपिसोड में हसैल इन सैल टास्क दिखाया जायेगा। इसमें प्रतियोगियों को आगे बढ़ने के लिए तीन राउंड जीतने होंगे। इस एपिसोड में प्रतिभागियों को बीजिंग ओलंपिक और कॉमनवेल्थ में रजत पदक विजेंदर सिंह से दो-दो हाथ करने होंगे। गौरतलब है कि इस शो के माध्यम से विजेंदर सिंह युवाओं को बॉक्सिंग के भी कई टिप्स देनेवाले हैं, जिसे देख कर दर्शक बेहद खुश भी होंगे और विजेंदर की तारीफ भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X