कुमार की तरह विजेन्द्र ने भी बिगबॉस को कहा बकवास
एक बार फिर से बिग बॉस को बकवास शो करार दिया गया है इस बार इस शो पर टिप्पणी की है भारत के स्टार बॉक्सर विजेन्द्र सिंह ने। जिन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि वो बिग बॉस 6 में नहीं आ रहे हैं यह सब बस कोरी अफवाह है। वो इस तरह के बकवास शो का हिस्सा नहीं बन सकते हैं जो लोग यह खबर उड़ा रहे हैं उनका भगवान ही मालिक है।
आपको बता दें कि बिगबॉस सीजन 6 के लिए बॉक्सर विजेन्द्र कुमार का नाम जोरों पर था इससे पहले हॉलीवुड सेलिब्रेटी किम कार्दशियन ने ट्विटर पर लिखा था कि वो बिग बॉस 6 में नहीं आ रही है। उनके बारे में गलत अफवाह फैलायी जा रही है।और कवि कुमार विश्वास ने भी फेसबुक पर रोचक अंदाज में लिखा था कि वो बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं उनके नाम को लेकर झूठी चर्चा की जा रही है। इस बात के लिए उन्होंने कुछ पत्रकारों को नारद शास्त्री तक कह डाला था। कुमार विश्वास जी ने लिखा था कि "नहीं मुझ पर भी जो खुद की, ख़बर वो हैं ज़माने पर, मैं हँसता हूँ तो हँगामा , मैं रोता हूँ तो हँगामा............!"
गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 6 की शुरूआत रविवार यानी 7 अक्टूबर को कलर्स पर रात नौ बजे होने जा रही है। इस शो का प्रसारण हर रात नौ बजे कलर्स पर होगा। शो के होस्ट सलमान खान हैं।


Click it and Unblock the Notifications












