विजय वर्मा को 'शी' में उनके बेहतरीन नकारात्मक भूमिका के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड!
विजय वर्मा को 'शी' में उनके बेहतरीन नकारात्मक भूमिका के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड!
दमदार अभिनेता विजय वर्मा ने हाल ही में आयोजित E4M प्ले अवार्ड्स, 2021 में, 'शी' में नकारात्मक भूमिका के अपने शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल का पुरस्कार जीता। नेटफ्लिक्स पर आई ओरिजनल सीरिज 'शी' काफी चर्चित रही थी। सीरिज में विजय वर्मा ने सस्या नाम के डॉन का किरदार निभाया था।
पुरस्कार जीतने पर, विजय ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया, "Thank u @e4mevents for this honour. #She released on the first day of last year's lockdown and the love from audiences kept me going thru the toughest time which we are all were collectively facing. Thank u Arif bhai and @avinashonly for helping me make this character. 🥂"

सस्या की, एक दुष्ट नार्कोटिक भूमिका निभाते हुए, विजय ने इम्तियाज अली के निर्माण में, एक डार्क मोड़ लिया और एक अभिनेता के रूप में अपनी क्षमता को फिर से साबित किया है। अभिनेता को काफी सुर्खियां मिल रही हैं, जिसके वह हकदार हैं।
गलीबॉय फेम विजय ने, हाल ही में एक साय-फाई कॉमेडी की थी, जिस में उनके प्रदर्शन को सराहा गया। उनकी पिछली सभी भूमिकाओं के लिए हमेशा ऐसा ही रहा है। गली बॉय में एक सहायक अभिनेता से, 'शी' में एक खलनायक खलनायक से लेकर 'ओके कंप्यूटर' में एक अच्छे पुलिसवाले तक, ऐसी कोई भूमिका नहीं है जिसे अभिनेता ने बेहतरीन ढ़ंग से पर्दे पर नहीं उतारा।
वह अपनी आगामी 'डार्लिंग' में आलिया भट्ट के साथ, 'फॉलन' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ और 'हुडदंग' में नुसरत भरुचा और सनी कौशल के साथ नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications