मल्लिका की तलाश पूरी, दस साल छोटे विजय सिंह को चुना हमसफर

Vijay Singh wins Mallika Sherawat's heart on The Bachelorette India
और आखिरकार बॉलीवुड की सेक्सबम मल्लिका शेरावत की तलाश पूरी हुई और उन्होंने अपने लिए अपने से उम्र में दस साल छोटे विजय सिंह को अपना हमसफर चुन लिया। जी हां मल्लिका ने टीवी शो 'बैचलरेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मल्लिका' के जरिये अपने लिए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के रहने वाले विजय सिंह को ही अपने लिए बेस्ट बताया। मल्लिका को फाइनल में विजय और करण सागू में किसी एक को चुनना था जिसमें मल्लिका ने विजय सिंह को हरी झंडी दिखायी।

मालूम हो कि हिमाचल निवासी विजय सिंह पेशे से एक मॉडल हैं। उनकी टक्कर लंदन के एक होटल के मालिक करण सागू से थी जो कि काफी पैसे वाले औऱ रोबदार भी थे लेकिन मल्लिका का दिल विजय पर आया। हालांकि मल्लिका उम्र में विजय (24 साल) से 10 साल बड़ी हैं। मालूम हो कि शो के दौरान विजय सिंह पहले ही मल्लिका के काफी करीब आ चुके थे, एक बार तो दोनों ने डेट पर लिपलॉक भी कर लिया था।

मल्लिका के दिल के मालिक बनने के बाद विजय सिंह ने कहा कि वह बहुत खुश है कि मल्लिका ने उन्हें अपने लायक समझा, उन्हें पूरा भरोसा है कि मल्लिका को वह बहुत खुश रखेंगे,विजय ने कहा मैं मल्लिका को खुश रखने के लिए वो सब कुछ करूंगा जो कि मैं कर सकता हूं.।

गौरतलब है कि इस शो का प्रसारण 7 अक्टूबर से लाइफ ओके पर शुरू हुआ था, इस शो को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थीं। शो की मेजबानी रोहित रॉय ने की।

आगे की खबर स्लाइडो में

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X