TV पर छाया 'बिगबॉस 4' का जादू

टेलीविजन की रेटिग मापने वाली एजेंसी ऑडियंस मेजरमेंट एंड एनालिकिक्स (एएमएपी)के अनुसार शाम सात से नौ बजे तक उद्घाटन समारोह की टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) 3.76 प्रतिशत मापी गई। इसी समय में टीआपी 4.27 प्रतिशत तक भी पहुंची थी। एएमएपी के मुताबिक शाम के समय यह टीआरपी औसतन 2.8 रहती है।
लेकिन जैसे ही मनोरंजन चैनल कलर्स पर रियलिटी शो 'बिगबॉस 4' की शुरुआत हुई उद्घाटन समारोह की टीआरपी गिरकर 1.73 पर आ गई। नौ बजते ही दर्शक उद्घाटन समारोह को छोड़ झटपट रियलिटी शो देखने के लिए बेताब हो उठे। रियलिटी शो 'बिगबॉस 4' तीन घंटे तक चला। इस दौरान उसकी औसत टीआरपी 3.6 प्रतिशत रही। रियलिटी शो का यह प्रतिशत खेलों के उद्घाटन समारोह से 0.8 प्रतिशत अधिक रहा।


Click it and Unblock the Notifications