विद्या के अभिनय में बंगाली मिट्टी की खूशबू आती है : अमिताभ

इन्होंने बेहद ही कम यमय में वो पा लिया है जो हर किसी के बस में नहीं होता है। विद्या बालन के अभिनय में बंगाली मिट्टी की खूशबू आती हैं। वो कामना करते हैं कि विद्या की आने वाली फिल्म डर्टी पिक्चर जबरदस्त सफल हो।
इस मौके पर विद्या लाल साड़ी पहने नजर आयीं और उन्होंने अमिताभ के साथ डांस भी किया। अमिताभ के लिए विद्या ने कहा कि वो तो ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। अमिताभ एक अनुपम व्यक्तित्व के मालिक हैं।
दक्षिण भारत में सेक्स बम के नाम से विख्यात अभिनेत्री सिल्क स्मिता की जीवन पर आधारित फिल्म का नाम है 'डर्टी पिक्चर'। जिसमें मेन रोल विद्या बालन निभा रहीं है। फिल्म काफी हॉट है। फिल्म के प्रोमो बता रहे हैं कि फिल्म में विद्या काफी उत्तेजक दिखायी दे रही हैं। फिल्म को पहले ही A कार्ड मिल चुका है। फिल्म अगले महीने प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में विद्या के साथ तुषार कपूर, इमरान हाशमी और नसिरूद्दीन शाह हैं।


Click it and Unblock the Notifications











