टिपिकल इंडियन लुक में विद्या कहेंगी 'नो मोर कमजोर'

वाकई में बिना गॉडफादर के ब़ालीवुड में तरक्की हासिल करना और नेशनल अवार्ड जीतकर उन लोगों का मुंह बंद कर देना जो कहते हैं कि केवल स्लीम-ट्रीम अभिनेत्रियां ही बॉलीवुड मे हिट हो सकती है, हर किसी के बस की बात नहीं है लेकिन यह अनोखा कारनामा सच कर दिखाया है अभिनेत्री विद्या बालन ने।

इसलिए ही तो वह आज की महिलाओं की प्रेरणाश्रोत हैं और शायद इसलिए स्टार प्लस ने उन्हें अंतराष्ट्रीय महिला दिवस वाले दिन यानी कि 8 मार्च को अपने स्पेशल शो की मेजबानी के लिए चुना है।

बॉलीवुड की चौथी खान कही जाने वाली विद्या बालन ने हाल ही में शो की शूटिंग पूरी की है। इस शो का नाम है 'नो मोर कमजोर'। इस शो को होस्ट करते हुए विद्या टिपिकल इंडियन लुक में नजर आयेंगी। पर्पल रंग की उल्टे पल्ले की साड़ी, बालों में सधा हुआ जुड़ा और कान में झुमके पहनें विद्या बालन शो में हद से ज्यादा हसीन लगेंगी।

यही नहीं इस सुंदर काया और अपनी मोहक अदाओं से विद्या देश की जनता की उन महिलाओं से देश की जनता को रूबरू करवायेंगी जो कि रील नहीं बल्कि रीयल हिरोईन हैं जिन्होंने मुसीबतों का डटकर सामना किया है और लोगों के लिए मिसाल पैदा की है।

आगे की खबर स्लाइडों में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X