..................... Vidya Balan in Red Sari on KBC Show | केबीसी के मंच पर लाल साड़ी में नजर आयेंगी विद्या - Hindi Filmibeat

केबीसी के मंच पर लाल साड़ी में नजर आयेंगी विद्या

Vidya Balan
अगले हफ्ते आपको केबीसी के मंच पर बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा विद्या बालन नजर आयेगीं। इस की झलक गुरूवार को खत्म हुए शो केबीसी में दिखायी गयी। लाल साड़ी पहने इस शो में आयीं विद्या बालन बला की सुंदर दिखायी देगीं। विद्या इस शो के जरिये अपनी आने वाली फिल्म 'डर्टी पिक्चर' का प्रमोशन करेगीं और इस फिल्म के जुड़े खास पहलुओं पर प्रकाश भी डालेगीं।

फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन की मां का रोल करने वाली विद्या बालन के कसीदे अमिताभ बच्चन भी पढते नजर आयेगें। अमिताभ भी विद्या के हुस्न और अभिनय की जबरदस्त तारीफ करेगें। इस शो के दौरान अमिताभ कहेगें कि उन्हें विद्या बालन के अभिनय में बंगाली मिट्टी की खूशबू आती हैं। वो कामना करते हैं कि विद्या की आने वाली फिल्म डर्टी पिक्चर जबरदस्त सफल हो। इस शो में विद्या अपनी फिल्म डर्टी पिक्चर के सांग ऊलाला... पर थिरकते भी नजर आयेगीं, वो भी अमिताभ बच्चन के साथ।

अमिताभ की तारीफ विद्या के मुंह से भी सुनने के मिलेगी। विद्या कहेगीं, अमिताभ बच्चन तो ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। अमिताभ एक अनुपम व्यक्तित्व के मालिक हैं।

आपको बता दें कि दक्षिण भारत में सेक्स बम के नाम से विख्यात अभिनेत्री सिल्क स्मिता की जीवन पर आधारित फिल्म का नाम है 'डर्टी पिक्चर'। जिसमें मेन रोल विद्या बालन निभा रहीं है। फिल्म काफी हॉट है। फिल्म के प्रोमो बता रहे हैं कि फिल्म में विद्या काफी उत्तेजक दिखायी दे रही हैं। फिल्म को पहले ही A कार्ड मिल चुका है। फिल्म अगले महीने प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में विद्या के साथ तुषार कपूर, इमरान हाशमी और नसिरूद्दीन शाह हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X