खूब जमा रंग जम मिली विद्या बालन और हम पांच की टीम

हाल ही में एक खास एपिसोड के लिए विद्या बालन हम पांच की टीम के साथ री-यूनाइट हुई।

By Goldi

आगामी 27 नवंबर को जीटीवी अपने 25 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर जीटीवी के सभी आइकोनिक शो की कास्ट इस जश्न का हिस्सा बनने वाले हैं। इस मौके पर विद्या बालन भी इस जश्न का हिस्सा बनेगीं। बता दें वह यहां अपनी आगामी फिल्म कहानी 2 को भी प्रमोट करते हुए नजर आयेंगी।

Vidya Balan Re-Unites With Hum Paanch gang for a Special Episode

बता दें विद्या ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो हम पांच से की थी। इसी के साथ दर्शकों को एक बार जीटीवी के 25 साल के जश्न पर एक बार फिर हम पांच की टीम से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

हम पांच एक कॉमेडी शो था जोकि वर्ष 1995 में शुरू हुआ था। हम पांच पांच बहनों की कहानी थी,मीनाक्षी, राधिका, स्वीटी,काजल और छोटी। इस शो में विद्या ने राधिका का किरदार निभाया था।

हम पांच को अलविदा कहने के बाद विद्या बालन ने बॉलीवुड में एंट्री मारी। जिसके बाद उन्हें न सिर्फ स्टारडम मिला, बल्कि उनका लुक और लाइफ स्टाइल पूरी तरह से बदल गई।

जश्न के दौरा इस शो को इंडिया बेस्ट ड्रामेबाज के बच्चो ने स्टेज पर रीक्रिएट किया था। जिसे देख सभी भव विभोर हो उठे। इस दौरान विद्या ने हम पांच की पूरी कास्ट के साथ जमकर फोटो क्लिक करायी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X