कहानी 2 के बाद इस एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम

फितूर और कहानी 2 के बाद एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा टीवी शो महाराजा रणजीत सिंह से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।

कहानी 2 में दुर्गा रानी सिंह की बेटी मिनी आप सभी को याद ही होगी। मिनी का किरदार तुनीषा शर्मा ने निभाया था। इस फिल्म के बाद रातों रात तुनीषा की जिंदगी बदल गई ।

बदलाव हुआ भी ऐसा कि उन्हें कई टीवी शो के प्रस्ताव मिलने लगे। अब दुर्गा रानी की बेटी मिनी एक बड़े शो से टीवी की दुनिया में दस्तक देने वाली है। वो भी राजकुमारी के किरदार में।

Fitoor

टीवी में इन दिनों पीरियड टीवी शो की बहार आ गई है। पेशवा बाजीराव के बाद अब शेर- ए- पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की कहानी टीवी में दिखाई देंगी। इस शो में प्रमुख किरदार निभायेंगी तुनीषा शर्मा।

फितूर औऱ कहानी 2 जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनके बाद तुनीषा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हिंदी फिल्मों के बाद उन्हें पहली बार टीवी इंडस्ट्री से जुड़ने का मौका मिला है।

तुनीषा इस शो में महाराजा रणजीत सिंह की प्रेमिका मेहताज कौर का किरदार निभायेंगी। इस बारे में तुनीषा कहती हैं, राजा -रानी की कहानी मुझे हमेशा से पसंद आती है। खुश हूं कि टीवी पर मुझे इस शो के जरिए जुड़ने का मौका मिल रहा है। इस शो से मुझे एक ऐतिहासिक कहानी को पर्दे पर पेश करने का मौका मिलेगा।

इतना ही पंजाब की इस मशहूर कहानी के लिए पंजाब के एक औऱ लोकप्रिय कलाकार को चुना गया है। पंजाबी फिल्मों में अपना दमखम दिखाने के बाद दमनप्रीत सिंह महाराजा रणजीत सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। इतना ही नहीं, दमनप्रीत जल्द ही कपिल शर्मा की आनेवाली फिल्म का भी हिस्सा होंगे।

दमनप्रीत अपने इस प्रोजक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, महाराजा रणजीत की कहानी पंजाब के हर बच्चे के जुबान पर है। खुश हूं कि मुझे उनकी भूमिका निभाने का मौका मिला। टीवी पर भी पहली बार उनकी कहानी दिखाई जा रही है।

गौरतलब है कि यह शो महाराजा रणजीत सिंह की जिंदगी और उनके सफर को बयान करेंगी। मानवता और सेवा में योगदान देने के बाद उन्हें शेर-ए -पंजाब कहा जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X