..................... Vidya Balan and Amitabh Bachchan go 'Ooh La La' on KBC | जब अमिताभ ने पढ़े विद्या बालन के कसीदे - Hindi Filmibeat

जब अमिताभ ने पढ़े विद्या बालन के कसीदे

Dirty Picture
इन दिनों फिल्मी सितारों का टीवी के प्रचलित शो में आना-जाना लगा रहता है। वो इस शो के बहाने अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते हैं। इसी क्रम में विद्या बालन भी आ गयी है। तभी तो अपनी फिल्म डर्टी पिक्चर के प्रमोशन के लिए बिग बी के केबीसी शो में पहुँच गयीं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए विद्या ने अमिताभ के कठिन सवालों का जवाब भी दिया।

इस शो में विद्या, अमिताभ के साथ थिरकीं भी, उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म डर्टी पिक्चर के हॉट सांग... उलाला..पर डांस किया। डांस करने के बाद विद्या ने कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि अमिताभ उनके साथ बिना किसी कोरियोग्राफर की मदद के झूम रहे थे। विद्या ने कहा कि आज भी अमिताभ के व्यक्तित्व में वो आकर्षण और कशिश है जो कि आज से 30-40 पहले होता था। जबकि अमिताभ साहब ने भी विद्या बालन के जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने विद्या को एक संजिदा और सुलझा हुआ कलाकार बताया और कहा कि फिल्मी दुनिया के कुछ चुनिंदा मझे हुए कलाकारों में विद्या की गिनती होती है। विद्या अनुपम सौंदर्य और अभिनय की मालकिन हैं।

आपको बता दें कि दक्षिण भारत में सेक्स बम के नाम से विख्यात अभिनेत्री सिल्क स्मिता की जीवन पर आधारित फिल्म का नाम है डर्टी पिक्चर। जिसमें मेन रोल विद्या बालन निभा रहीं है। फिल्म काफी हॉट है। फिल्म के प्रोमो बता रहे हैं कि फिल्म में विद्या काफी उत्तेजक दिखायी दे रही हैं। फिल्म को पहले ही A कार्ड मिल चुका है। फिल्म अगले महीने प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में विद्दा के साथ तुषार कपूर, इमरान हाशमी और नसिरूद्दीन शाह हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X