टीवी सीरियल विद्रोही की राधामणि, एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही कोरोना पॉज़िटिव, तुरंत किया गया क्वारंटीन
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में इस समय कोरोना बम फूट चुका है और लगातार कई सितारे, कोरोना पॉज़िटिव हो रहे हैं। अब खबर है कि स्टार प्लस के सीरियल विद्रोही के सेट पर भी कोरोना की दहशत फैल चुकी है। सीरियल में राधामणि के किरदार में दिखने वाली एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही, कोरोना पॉज़िटिव हो चुकी हैं।
जब सुलगना की टेस्ट रिपोर्ट आईं, उस वक्त वो शो के सेट पर ही थीं। उन्हें तुरंत मेडिकल सुविधाएं दी गईं और तुरंत ही उन्हें क्वारंटीन में भेज दिया गया। इसके बाद पूरी कास्ट और क्रू को भी क्वारंटीन कर दिया गया और सबका टेस्ट करवाया गया है।

BMC को इस बारे में जानकारी दे दी गई है और सेट को वापस अच्छी तरह से सैनिटाईज़ किया जाएगा। सीरियल के प्रोड्यूसर्स सुब्रत सिन्हा, बोधिसत्त्व, गाथा फिल्म्स LLP ने आश्वासन दिया है कि पूरी टीम की सेहत और सुरक्षा उनके लिए सबसे ज़रूरी है और वो इस बात का ख्याल पूरी तरह से रख रहे हैं कि किसी की सेहत का कोई नुकसान ना हो।

शरद मल्होत्रा भी थे पॉज़िटिव
साल की शुरूआत में ही विद्रोही के लीड एक्टर शरद मल्होत्रा भी कोरोना पॉज़िटिव थे जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। विद्रोही, दर्शकों का काफी पसंद आ रहा है। इस सीरियल की कहानी अंग्रेज़ी हुकूमत के समय में संघर्ष कर रहे कुछ राज्यों की थी।

बच्चे भी कोरोना पॉज़िटिव
कुछ समय पहले, टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं के एक्टर नकुल मेहता कोरोना पॉज़िटिव हो गए थे। जिसके बाद उनका छोटा सा बेटा भी इसकी चपेट में आ गया था। पॉज़िटिव होने के बावजूद, नकुल ने खुद को क्वारंटीन किया और सीरियल के लिए कुछ सीन शूट किए।

काम्या पंजाबी
हाल ही में काम्या पंजाबी ने भी ट्वीट करते हुए बताया कि कोरोना की दो लहरों से लड़ने के बाद अब वो तीसरी लहर की चपेट में आ गई हैं और खुद को क्वारंटीन कर रही हैं। काम्या तेज़ बुखार से जूझ रही थीं।

एकता कपूर
नए साल का जोश के साथ स्वागत करने के बाद एकता कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए सबसे निवेदन किया था कि जो भी उनके संपर्क में आया हो वो खुद का टेस्ट करवा ले।

पांड्या स्टोर
जनवरी के पहले हफ्ते में ही स्टार प्लस के शो पंड्या स्टोर की लगभग ज़्यादातर कास्ट कोरोना पॉज़िटिव हो गई थी। सीरियल के एक्टर्स एलिस कौशिक, अक्षय खरोड़िया, सिमरन बुधारूप और मोहित परमार कोरोना पॉज़िटिव आ गए थे जिसके बाद पूरी टीम को क्वारंटीन कर दिया गया था।

सुयश - किश्वर
टीवी के मशहूर कपल, सुयश - किश्वर के चार महीने के बेटे भी कोरोना पॉज़िटिव हो गए थे। किश्वर का कहना था कि पूरी सुरक्षा और सारे नियमों का पालन करने के बावजूद ऐसा कैसे हो गया उन्हें नहीं समझ आया।

मोहित - अदिति
टीवी कपल, मोहित मलिक और अदिति के 9 महीने के बेटे भी कोरोना पॉज़िटिव हो गए थे। अदिति और मोहित ने अपने बच्चे के साथ ये कठिन समय बहुत ही मज़बूती से निकाल लिया।


Click it and Unblock the Notifications











