गोरी मेम ने अचानक से दिखा दिया इतना बड़ा बेबी बंप, ब्रालैस मैटरनिटी फोटोशूट से लोगों को किया बेहाल!

विदिशा श्रीवास्तव को आज हम भाभी जी घर पर हैं सीरियल की वजह से जानते हैं और उन्होने सौम्या टंडन की जगह पर एंट्री मारकर सबको चौंका दिया था। हालांकि इस वक्त वो किसी और वजह से खबरों का हिस्सा हैं और ये कुछ और नहीं बल्कि उनका मैटरनिटी फोटोशूट है।
जी हां, गोरी मैम प्रेगनेंट हैं और काफी जल्दी मां बनने वाली हैं। 2018 में सायक पॉल से शादी करने के बाद वो सेटल हुईं थीं और लगातार काम कर रहीं थीं। उनके पति सायक एक कोयला खनन कंपनी में काम करते हैं। दोनों ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट कराया था, जो अब ऑनलाइन सामने आया है।
जी हां, इस फोटोशूट में उनके पति भी हैं। हालांकि विदिशा श्रीवास्तव इसलिए खबरों का हिस्सा हैं क्योंकि उन्होने इस फोटोशूट को काफी बोल्ड कर दिया है। किसी भी तस्वीर में उन्होने ब्रा नहीं पहनी हुई है और वो एक कपड़ा लपेटकर सेक्सी पोज करती हुईं दिख रहीं हैं।
अपने फोटोशूट को लेकर उन्होने एक बयान भी दिया और ईटाइम्स से कहा कि, "मैं एक ऐसा फोटोशूट करना चाहती थी जो मुझे याद दिलाए कि मैं अपनी गर्भावस्था के दौरान कैसी दिखती थी। यह फोटोशूट नए मुझे स्वीकार करने और सम्मान देने के बारे में था। मैं इसे वास्तविक और प्यार से भरा रखना चाहता थी।''
हालांकि इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''बस इस तरह के मैटरनिटी शूट से नफरत है। एक ने लिखा, हमारा समाज का भविष्य नरक में जा रहा है.... मुझे इस तरह के मैटरनिटी शूट पसंद नहीं हैं....कुछ चीजें तो पर्सनल राखो....सब कुछ पब्लिक को दिखाना है बस।''
एक ने लिखा, ''क्या नाटक है ये सब... सीरियसली औरतों ने शर्म का दमन जला दिया है..शर्म।'' इस तरह से वो लगातार ट्रोल की जा रही हैं लेकिन उन्होने रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications