VIDEO: मां काली का रूप धारण करना पड़ा पायल मलिक को भारी, हाथ जोड़कर मांगनी पड़ गई माफी

Armaan Malik Wife Payal Malik

Payal Malik Video: यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। आए दिनों उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वह अपने डेली व्लॉग्स में पर्सनल लाइफ को काफी हाईलाइट करती हैं। कभी वह अपने पति और बच्चों के बारे में बात करती हैं तो कभी खुद पर बीते कुछ पुराने दर्द को अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती हैं।

पायल मलिक ने मांगी माफी
बता दें कि एक बार पायल मलिक ने माता काली का रूप धारण करके एक वीडियो बनाया था। पायल को देखकर लोगों ने जमकर उन्हें ट्रोल भी किया था। अपनी हो रही जबरदस्त ट्रोलिंग से परेशान होकर पायल मलिक ने उस वीडियो को डिलीट कर दिया था, लेकिन तब तक अन्य फॉलोअर्स ने उस वीडियो को अपने सोशल हैंडल पर शेयर कर लिया था। इस किस्से को लंबा समय बीत चुका, लेकिन अब पायल मलिक पटियाला में बने काली माता के मंदिर पहुंची हैं और सभी के सामने मां काली का रूप धारण करने के लिए माफी मांगती हैं।

पहुंची धार्मिक भावनाओं को आहत
आपको बता दें कि पायल मलिक को माता काली के रूप में देखकर शिवसेना हिंदी राष्ट्रीय महासचिव दीपांशु सुद पायल की इस हरकत पर नाराज हुए उन्होंने कहा कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। बता दें कि पायल मलिक ने 20 जुलाई को माता काली के मंदिर में माफी मांगी थी लेकिन इससे पहले अरमान मलिक शिव सागर महाकाली पहुंचे थे जो खरड़ में है वहां भी उन्होंने सभी से माफी मांगी थी।

बेटी तूबा के लिए क्रिएट किया था मां काली का अवतार
पायल मलिक ने कहा कि उनकी बेटी तूबा माता काली की भक्त है। इसलिए मैंने अपनी बेटी के लिए माता काली का रूप रखा था। हां, मुझसे गलती हो गई है। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। माफी मांगते हुए पायल बाकियों से भी अनुरोध करती हैं कि इस तरह की गलती आप लोग भी ना करें।

More from Filmibeat

Read more about: armaan malik payal malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X