Vaishali Takkar सुसाइड पर बोले मुकेश खन्ना, VIDEO- सुशांत सिंह राजपूत के बाद फिर से मैं हैरान हूं

ससुराल सिमर का फेम वैशाली ठक्कर की सुसाइ़ड के बाद मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को इंदौर पुलिस ने पकड़ लिया । वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने हैरानी जताई है। मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में सुसाइड की खबर से मुकेश खन्ना नाराज हैं। उन्होंने कहा कि इस खबर को पूरी दुनिया ने पढ़ा है।
लेकिन यह खबर नया नहीं है। मैं हैरान हूं कि यह आत्महत्या का दौर क्यों नहीं थम रहा है? इसके आगे वह कहते हैं कि वो सिर्फ 29 साल की थी। और उसने ठीक से जिंदगी भी शुरू नहीं की। ऊपर वाले ने इतनी अच्छी जिंदगी दी और उसने उसे पल भर में खत्म कर लिया। मैं पूरी दुनिया की नहीं, अपने देश के बॅालीवुड और टीवी इंडस्ट्री की बात कर रहा हूं।
बीते तीन सालों में कई लोगों ने आत्महत्या की। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भी आत्महत्या बताया गया। कई मॉडल्स ने भी यह कदम उठाया। मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि मैं हैरान हूं कि एक लड़की जो अपने को -स्टार को हंसाती थी वो कैसे आत्महत्या कर सकती है? मुकेश खन्ना ने यह भी सवाल उठाया है कि आखिर कब आत्महत्या का दौर रुकेगा? जब भी कोई ऐसी घटना होती है तो एक जिंदगी इस दुनिया से चली जाती है, को-स्टार हैरानी जताते हैं और फिर इंडस्ट्री आगे बढ़ जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











