VIDEO : Shraddha Arya का बिगड़ा बैलेंस, पति ने ऐसे संभाला, लोगों ने बोला- दारू का असर है

Shraddha Arya Troll: कुंडली भाग्य की श्रद्धा आर्या कुछ दिन पहले अपने वजन को लेकर बुरी तरह ट्रोल हुईं। वहीं अब उनके इस वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है। जहां पर श्रद्धा आर्या को उनके पति संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा आर्या एक पुरस्कार समारोह के लिए पहुंचीं। यहां पर वह अपने पति राहुल के साथ नजर आईं।
आप देखेंगे कि बाहर निकलते हुए श्रद्धा आर्या को उनके पति संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां वह उनकी ड्रेस को पकड़ कर रखा हुआ है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक जगह पर उनकी ड्रेस फंस जाती है। वह ऐसे में अपना बैलेंस संभालते हुए दिखती हैं। हालांकि बैलेंस बिगड़ने के कारण श्रद्धा आर्या बुरी तरह फंस गई हैं। कई लोगों ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि वह पूरी तरह से टल्ली दिखाई दे रही हैं। श्रद्धा आर्या के ड्रेसिंग पर भी कई लोगों ने बुरी तरह ट्रोलिंग की है।
श्रद्धा ने भारी वर्क वाला गाउन पहन रखा है। साथ ही उन्होंने हाई हील्स पहनी हुई है। अपने इस लुक को श्रद्धा ने ग्रीन इयररिंग्स और मैसी हेयरबन के साथ कैरी किया हुआ है। इवेंट खत्म होने के बाद श्रद्धा हैवी ड्रेस के कारण गाड़ी में जाते समय मुश्किल में पड़ जाती हैं। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई है।
श्रद्धा का यह वीडियो Instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि दारू का असर।एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पी पीकर यह हाल हो गया है। कितना सारा वजन बढ़ गया है। एक यूजर ने लिखा है कि मुझे लगता है कि वह प्रेग्नेंट हैं। इससे पहले भी श्रद्धा को उनके एक इंस्टाग्राम वीडियो पर बुरी तरह ट्रोल किया गया और उनके वजन बढ़ने पर कमेंट किया था। जिस पर एक्ट्रेस ने सभी को मुंह तोड़ जवाब दिया है। शादी के बाद श्रद्धा आर्या आए दिन ट्रोलर के निशाने पर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











