#Viral VIDEO: शादी के दिन भी इतना रोमांस.. किसी स्टार ने नहीं किया!
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ये हैं मौहब्बतें में मीहिका का किरदार निभाने वालीं मीहिका वर्मा की शादी की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि इस दौरान शादी में कितनी मस्ती हुई है। ये वीडियो मीहिका ने अपने भाई मिशकत के लिए शेयर की हैं।

एक नहीं दो नहीं बल्कि कई ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसमें आप साफ देख पाएंगे वेडिंग डांस। एक वीडियो में तो मीहिका ने भी डांस किया है।
आपको बता दें कि मीहिका ने इसी साल 27 अप्रैल को यूएस बेस्ड बिजनेसमैन से शादी की है। शादी के बाद मीहिका यूएस में ही सेटल हो गई हैं। शादी के बाद भी मीहिका सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
[बचपन से अब तक...कुछ इस तरह आया अविका के लुक में बदलाव!]
मीहिका ने सीरियल ये हैं मौहब्बतें में इशिता की बहत का किरदार निभाया था। कमाल की बात तो ये है कि सीरियल में भी इनका नाम मीहिका ही था। उनका ये किरदार भी काफी फेमस हुआ था और मीहिका को काफी लोगों ने इस रोल में पसंद किया था।
बता दें कि मीहिका टीवी जगत में आने से पहले मिस इंडिया इंटरनेशनल टाइटल जीत चुकी हैं। मीहिका ने अपनी शादी के दौरान अपनी फैमिली को बहुत मिस किया था। सबसे ज्यादा मिस उन्होंने अपने भाई मिश्कत को मिस किया।
मिश्कत भी टेलिवीज़न जगत के जाने माने चहरे हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2014 में और प्यार हो गया में राज पुरोहित नामक किरदार निभा कर किया।


Click it and Unblock the Notifications











