मां के कैंसर ऑपरेशन के लिए दुनिया का टॅाप डॅाक्टर भेजा, सलमान खान जैसा बेटा हर घर में हो- राखी सावंत
बिग बॅास फेम राखी सावंत ने एक बार फिर से अपनी मां की सेहत की जानकारी दी है। बिग बॅास से बाहर आने के बाद राखी सावंत ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी कि उनकी मां की तबीयत बेहद खराब है। राखी की मां काफी समय से अस्पताल में एडमिट हैं।
राखी पहले भी ये बता चुकी हैं कि सलमान खान ने उनकी मां के इलाज के लिए काफी पैसे लगा रहे हैं। लगातार खान परिवार की तरफ से राखी के लिए मदद आ रही है।

राखी की मां के कैंसर का ऑपरेशन हो चुका है। इसके लिए सलमान खान ने सहायता दी है। राखी सावंत ने इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी दी है कि सलमान खान ने फिर से उनकी मां के इलाज के लिए बेस्ट डॅाक्टर को चुना है।


Click it and Unblock the Notifications











