VIDEO: पायल मलिक को इमरजेंसी में किया गया अस्पताल में भर्ती, रिपोर्ट में सामने आई ये बीमारी ?

Payal Malik was admitted to the hospital in emergency: अरमान मलिक की फैमिली (पायल मलिक और कृतिका मलिक) जब से बिग बॉस के घर में गई हैं तब से जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। मलिक फैमिली के वीडियो आए दिनों चर्चाओं में आ जाते हैं, लेकिन फिलहाल तो पायल मलिक से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर उनके चाहने वाले मायूस हो गए हैं। जी हां, हाल ही में मलिक फैमिली का व्लॉग सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि पायल मलिक की तबियत ठीक नहीं हैं पहले तो वह घर पर लेट कर आराम करती हैं, लेकिन बाद में तबियत बिगड़ने पर कृतिका मलिक उन्हें अस्पताल लेकर भागती हैं।
पायल मलिक के एक वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कहती हैं कि उन्हें बुखार हो रहा है और उन्हें जुकाम भी हुआ है। उनके परिवार में लगभग सभी लोग बीमार हैं। पायल कुछ देर आराम करती हैं, लेकिन देर रात पायल की तबियत उन्हें ज्यादा खराब महसूस होती है जिसके बाद कृतिका मलिक उन्हें अस्पताल लेकर जाती हैं। कृतिका बताती हैं कि पायल की धड़कन तेज हो गई है। या हो सकता है कि उन्हें बीपी की कोई परेशानी हो।
कृतिका देर रात पायल को अस्पताल में भर्ती करवाती हैं। वहीं पायल कृतिका से कहती हैं कि मैं यहां ठीक हूं तुम घर जाओ बच्चे अकेले हैं। कृतिका पायल को अस्पताल में भर्ती करवाकर घर चली जाती हैं, वहीं दोपहर में जब कृतिका आती हैं तब वह पायल से पूछती हैं की कैसा लग रहा है ? पायल कहती हैं कि वह पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। इसके बाद कृतिका पायल से उनकी ब्लड रिपोर्ट के बारे में पूछती हैं। तब पायल बताती हैं कि रिपोर्ट ठीक आई है।
बस कमजोरी है जिस वजह से ठंड लग रही है। पायल आगे कहती हैं कि डॉक्टर्स ने डिस्चार्ज के लिए कहा है। कृतिका जाकर अस्पताल की सारी फॉर्मेलिटी पूरी करती हैं साथ ही बताती हैं कि हमारी फैमिली को नजर लग गई है। आए दिनों कुछ ना कुछ हो रहा है। बच्चे भी बीमार थे वह भी मुश्किल से ठीक हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications