जुड़वा बच्चों की डिलीवरी के दर्द में अस्पताल में पत्नी... क्लब में लड़कियों के साथ डांस करता रहा ये स्टार

यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो शादियों और अपने निजी जीवन को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अरमान मलिक एक क्लब में एक लड़की के साथ नजर आते हैं. इस वीडियो को देख यूजर्स भी काफी ज्यादा भड़क जाते हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि वहीं दूसरी तरफ पायल मलिक की डिलीवरी नहीं हो पाई है और इसी वजह से वह काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए हैं.
पायल की डिलीवरी से पहले क्लब में लड़कियों के साथ डांस करते हुए नजर आए अरमान मलिक
दरअसल आपको बता दें कि पायल मलिक जो कि उनकी पहली पत्नी है वह दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं. हालांकि वह 22 अप्रैल ईद वाले दिन बच्चों को जन्म देने वाली थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने अपने सी सेक्शन में काफी ज्यादा देरी कर दी थी. लेकिन इसी बीच यूजर्स अरमान मलिक पर भड़क जाते हैं क्योंकि डिलीवरी से ठीक पहले एक क्लब में लड़कियों के साथ नजर आए. जिसके बाद नेटीज़न्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर दिया था.
यूजर्स ने किया पायल का सपोर्ट और अरमान की हुई सोशल मीडिया पर खूब खिंचाई
यूजर्स का कहना था कि उन्हें पहली पत्नी पायल की देखभाल करनी चाहिए क्योंकि वह अस्पताल में भर्ती हैं और वह यहां पर लड़कियों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ यूजर्स ने उनके सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पर टिप्पणी करते हुए अरमान मलिक को फटकार लगाई है. साथ ही काफी ज्यादा नाराजगी जताई है और पायल मलिक को सपोर्ट करते हुए अरमान की खूब खिंचाई भी हुई है. हालांकि आपको बता देंगे पायल की अभी तक डिलीवरी नहीं हुई है. हर कोई उनके बच्चों के लिए काफी दुआ करता हुआ नजर आ रहा है.
कृतिका मलिक के बच्चे का नाम ज़ैद रखने पर अरमान को किया गया ट्रोल
इसी के साथ आपको बता दें कि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को 6 अप्रैल 2022 को एक बच्चा हुआ जिसका नाम ज़ैद रखा गया. इतना ही नहीं जैसे ही अरमान मलिक और उनकी पत्नियों ने बच्चे के नाम की सोशल मीडिया पर घोषणा की तो वैसे ही उन्हें फिर से एक बार ट्रोल होना पड़ा. हालांकि वह अपनी दोनों शादियों की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं. साथ ही साथ पायल मलिक से उन्हें एक पहले ही बेटा हो चुका है जिसका नाम चिरायु रखा गया.


Click it and Unblock the Notifications