Video इस सेक्सी डांस के साथ सोशल मीडिया पर छाई नोरा फतेही, तेजी से वायरल
दिलबर गर्ल नोरा फतेही एक बार फिर से अपने इस सेक्सी डांस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। नोरा का नाम सुनते हर किसी को उनका दिलबर डांस याद आ जाता है। आए दिन नोरा के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर Zee Cine Awards के एक नहीं बल्कि दो वीडियो शेयर किए हैं।
जहां पर वह दिलबर और कमरिया सांग पर एक बार फिर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से छाया हुआ है।नोरा ने बाहुबली में अपने आइटम सांग से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। उनका ये सिलसिला दिलबर सांग और स्त्री फिल्म के कमरिया सांग तक जा पहुंचा है।

इसके साथ वह वह इंस्टाग्राम पर अपने डांस और तस्वीरों को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। नोरा को पहचान बिग बॅास से मिली थीं। नोरा ने अपनी लोकप्रियता पर कहा है कि साल 2018 ने मुझे जो दिया है इसकी उम्मीद नहीं थी। मैं अब अपने आने वाले साल को लेकर बेहद उत्साहित हूं।
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि नोरा का डांस देखकर दर्शकों के बीच केवल तालियों की गूंज सुनाई देती है।आपको बता दें कि नोरा हिंदी और तमिल, तेलुगू, मलयालम फिल्मों में आइटम नंबर्स कर चुकी हैं। वह ABCD 3 का भी हिस्सा बनने जा रही हैं।
बहरहाल,नीचे देखिए नोरा का डांस Video और वायरल तस्वीरें...
एक और वीडियो देखिए..


Click it and Unblock the Notifications