Vaishali Takkar Suicide पर Karan Kundrra की सबसे बड़ी सीख, लोगों ने की जमकर तारीफ

ससुराल सिमर का और ये रिश्ता क्या कहलाता है शो की लोकप्रिय एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के निधन से टीवी इंडस्ट्री को सदमा लगा है। बिग बॅास 15 फेम और मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा ने वैशाली ठक्कर के सुसाइड करने के कदम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। करण कुंद्रा ने बोला है कि कभी भी कोई परेशानी सामने आती है तो आपको अपने माता-पिता और चाहने वालों के बारे में सोचना चाहिए। करण कुंद्रा ने वैशाली ठक्कर के सुसाइड पर अपना रिएक्शन देते हुए बड़ी सीख दी है।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने करण कुंद्रा के इस वीडियो को पोस्ट किया है। करण कुंद्रा इस वीडियो में कह रहे हैं कि वक्त कभी अच्छा नहीं होता। परेशानी स्ट्रेस्ट बहुत है। एक बात हमेशा याद रखना की आपको भगवान ने यहां भेजा है। कोई भी चीज ऐसी नहीं है जिसे वक्त उसे ठीक नहीं कर सकता है। आपको माता-पिता है। आपके चाहने वाले हैं उनके बारे में सोचना चाहिए। करण कुंद्रा के फैंस ने कमेंट में जाकर कहा है कि उन्होंने बहुत अच्छी बात बोली है।
एक यूजर ने लिखा है कि सुसाइड मत करो समस्या का सामना करो। आपको बता दें कि 16 अक्टूबर को वैशाली ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट अनुसार उन्होंने सुसाइड नोट में 2 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए सजा की मांग की है। वैशाली ने अपने माता-पिता को खुश रहने के लिए बोला है और साथ ही अपने इस कदम के लिए माफी भी मांगी है।


Click it and Unblock the Notifications











