Video- हंसी वादियां देख आउट ऑफ कंट्रोल हुए करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश को गोद में उठाकर किया Kiss

Karan-Tajasswi

Karan-Tajasswi Romance- टीवी के सबसे शानदार कपल की अगर बात होती है तो करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नाम सबसे आगे आता है। दोनों जब से रिलेशनशिप में आए हैं उनको लेकर हमेशा अच्छा वाइब आती रही है।

एक दूसरे के साथ रोमांस का कोई मौका ना छोड़ने वाले इस कपल का एक वीडियो अब पहाड़ों से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कार में तेजस्वी को बोनट पर बैठे देखा जा सकता है और करण नीचे खड़े हुए हैं। आसपास बर्फ की दीवारे हैं कि मानों कोई उनको ना देख रहा है।

इस दौरान करण तेजस्वी को अपने एक हाथ से उठाकर गोद में लेते हैं और किस करना शुरु कर देते हैं। उनके इस रोमांटिक अंदाज के सामने आते ही फैंस भी काफी खुश हैं और ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि तेजा और करण एक दूसरे के साथ इस वक्त छुट्टियां बिता रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को लेकर बात नहीं की है कि वो कब शादी करने वाले हैं।

करण कुंद्रा और तेजस्वी एक साथ काफी कंफर्टेबल रहते हैं और यही कारण है कि ना सिर्फ पर्सनल लाइफ बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी दोनों को साथ देखा जा चुका है। चाहें वो रियालिटी शो हों या फिर सीरियल दोनों ने साथ काम करके एक नया गोल कपल्स के सामने सेट किया है। अब उनकी कोई भी तस्वीरें या वीडियो सामने आता है तो लोगों के अलग अलग तरह के कमेंट्स आते हैं। हालांकि ये कई साल से एक दूसरे के साथ हैं।

तेजस्वी प्रकाश को उनकी क्यूट अदाओं और मासूमियत की वजह से जाना जाता है। हालांकि कई बार वो इसको लेकर ट्रोल होती हैं। जब तेजस्वी ने बिग बॉस में एंट्री मारी थी तो एक बार वो सलमान खान के द्वारा काफी डांटी गईं थीं। फिलहाल आप देखिए ये रोमांटिक वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: karan kundra tejasswi prakash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X