कंगना रनौत ने उड़ाया अंकिता लोखंडे का खुलेआम मजाक, पति विक्की जैन ने भी नहीं दिया साथ, देखें VIDEO

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut openly made fun of Ankita Lokhande: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं क्योंकि उनकी फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही जमकर विवाद देखने को मिल रहा है। इन विवादों के चलते कंगना भी काफी परेशान हो गई हैं। एक वीडियो शेयर कर उन्होंने कहा कि अगर वह फिल्मों में से सारे ही खास सीन हटा देंगी तो फिल्म में बचेगा ही क्या। अब इन विवादों के चलते यह सोचने वाला विषय है कि कंगना की फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी वो भी वैसी ही जैसी उन्होंने सोची थी ?

फिल्म का तो पता नहीं लेकिन इन दिनों वह फिल्म के प्रमोशन के लिए कभी कंगना किसी शो में नजर आती हैं तो कभी पॉडकास्ट करती दिखती हैं। वहीं हाल ही में कंगना रनौत भारती सिंह के कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ में पहुंची हैं। इस शो में वह अपनी फिल्म को प्रमोट करती दिखीं और उन्होंने गणपति बप्पा का भी भव्य पूजन किया। जमकर हंगामा हंसी ठहाकों के साथ यह शो चला, लेकिन जहां कंगना हों वहां कुछ ना कुछ ऐसा जरूर होता है कि हेडलाइन बन जाती है।

लाफ्टर शेफ के शो में कंगना रनौत ने अंकिता लोखंडे का ऐसा मजाक बनाया कि लोग भी यह देखने हैरान रह गए। शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि सभी को मोदक बनाने का टास्क दिया जाता है। ऐसे में अंकिता लोखंडे गुड़ घिसने लगती हैं। जिसे देखकर कंगना सवाल करती हैं कि ये क्या है ? इसपर अंकिता कहती हैं कि मैं गुड़ की घिसाई कर रही हूं और फिर वह घी में अच्छे मोदक बनाएंगी। अंकिता की इस बाद को सुन कंगना हंसने लगती हैं। वह कहती हैं कि तुम्हें तो चाय भी नहीं आती है बनानी।

कंगना की इस बात को सुन जहां अंकिता मुंह बना लेती हैं वहीं विक्की जैन अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं वह जोर-जोर से हंसने लगते हैं। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतना भी सच नहीं बोलना था तो वहीं दूसरे ने कहा कंगना ने तो अंकिता की पोल खोल दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X