..................... Video Holi Kasautii Zindagii Kay 2 Anurag Parth Samthaan Prerna Erica Fernandes - Hindi Filmibeat

कसौटी जिंदगी की के सेट पर अनुराग-प्रेरणा ने खेली ऐसी होली, देखते रह गए लोग Video

By Prachi Dixit

बुरा ना मानो होली है। होली के दिन ये लाइन आपको काफी सुनने को मिलती होगी। शायद, आप भी दोस्तों को रंग लगाते समय ये तो एक बार जरूर कहते होंगे कि यार, बुरा मत मान आज तो होली है। आज हर बात की माफी है। ऐसा ही आलम कसौटी जिंदगी की 2 के सेट पर देखने को मिला।

जब होली स्पेशल एपिसोड की शूटिंग के दौरान अनुराग यानी कि पार्थ समथान और प्रेरणा ' एरिका फर्नांडीज' ने ऐसी होली खेली जिसे हर कोई देखता रह गया है। आपको बता दें कि होली के पहले ही कसौटी जिंदगी की 2 के सेट पर होली का स्पेशल एपिसोड शूट किया गया।

Kasautii Zindagii Kay 2

जहां पर प्रेरणा अपने मां बनने की हकीकत अनुराग के सामने रखेगी। इसी दौरान कोमोलिका को भी प्रेरणा के इस राज का पता चल जाएगा। खैर, शो की शूटिंग खत्म होने के बाद रंग के बीच खुद को पाकर पार्थ और प्रेरणा ने मिलकर पूजा बनर्जी पर ऐसा रंग डाला कि वो जमीन पर गिर गईं।

फिर क्या मौका पाते ही रंग पर रंग और सिर्फ रंग के साथ पार्थ ने होली का भरपूर फायदा उठाया। सूखे रंग से पूरे सेट को रंग डाला। चलिए बिना इंतजार किए आपको दिखाते हैं इसका एक खास वीडियो जो कि फैंस ने शेयर किया है। जिसे काफी देखा जा रहा है।

बहरहाल, यहां देखिए कसौटी जिंदगी की निवेदिता यानी कि पूजा बनर्जी की बेहद बोल्ड तस्वीरें और नीचे देखिए होली स्पेशल VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X