VIDEO: पहली कीमोथेरिपी करवाने अस्पताल पहुंचीं हिना खान, एक्ट्रेस की हालत देख लोग बोले- हिम्मत चाहिए इसके लिए..

Hina Khan

Hina Khan: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग से धूम मचाने वाली एक्ट्रेस हिना खान अपने टैलेंट और अपनी खूबसूरती की वजह से हर एक के दिल में अपनी जगह बना चुकी हैं। बता दें कि हिना खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल से हर घर में अपनी पहचान बना ली है। भले ही हिना खान आज बड़े शोज़ का हिस्सा हों, कई बड़े प्रोजेक्ट कर रही हों, लेकिन अधिकतर लोग उन्हें आज भी अक्षरा के नाम से ही जानते हैं।

बता दें कि हिना खान सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। कभी वह अपने स्टाइलिश फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो कभी वह अपने वेकेशन फोटोज़ शेयर कर सोशल मीडिया पर धूम मचा देती हैं, लेकिन कुछ दिनों पहले ही हिना खान ने एक ऐसी बात बताई है जिससे फैन्स के होश उड़ गए हैं। जी हां, हिना खान ने शेयर किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्हें तीसरी स्टेज का कैंसर है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बारे में खुद से फैन्स को जानकारी दी थी।

हिना खान की इस बीमारी को सुन फैन्स ही क्या सितारों के भी रोंगटे खड़े हो गए थे। एक्ट्रेस महिमा चौधरी, मौनी रॉय, सुरभि चंदना, अंकिता लोखंडे समेत तमाम एक्ट्रेसे ने हिना खान को कमेंट किया और उनके लिए प्रार्थना की। वहीं हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। पहले तो इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान बीमारी से गुजरने के बाद भी फोटोशूट करवाती हैं। वह अवॉर्ड फंक्शन भी अटेंड करती हैं और उसके बाद वह अस्पताल आ जाती हैं।

हिना खान ने इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही लिखा है- इस अवॉर्ड फंक्शन की रात को मुझे अपने कैंसर के बारे में पता था, लेकिन मैंने इसे सामान्य बनाए रखने का फैसला किया था। न केवल अपने लिए, बल्कि हम सभी के लिए। यह वह दिन था जिसने सब कुछ बदल दिया था, यह मेरे जीवन का सबसे चुनैतीपूर्ण दिन था। हम वही बन जाते हैं जिस पर हम विश्वास करते हैं और मैंने इस चुनौती से लड़ने का फैसला किया।

हिना खान आगे लिखती हैं कि यह पुरस्कार जो मुझे मेरे पहले कीमो से ठीक पहले मिला, वह अकेले मेरी प्रेरणा नहीं थी, वास्तव में मैं इस कार्यक्रम में अपने आप को आश्वस्त करने के लिए शामिल हुई थी कि मैं अपने लिए बेंचमार्क बना रही हूं। मैं इस कार्यक्रम में शामिल हुई और अपने पहले कीमो के लिए सीधे अस्पताल चली गई। मैं सभी से विनम्रतापूर्वक आग्रह करती हूं कि पहले अपने जीवन की चुनौतियों को सामान्य बनाएं, फिर अपने लिए लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। चाहे कितना भी मुश्किल क्यों न हो। कभी पीछे न हटें। कभी हार न मानें।

बता दें कि हिना खान के इस पोस्ट पर फैन्स ही क्या सितारों की भी कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। दलजीत कौर ने हिना को इंस्पायरिंग कहा है। तो वहीं आरती सिंह ने भी हिना खान के लिए प्रार्थना की है। वहीं मौनी रॉय, एकता कपूर, सुनीता राजवर समेत तमाम एक्ट्रेस और फैन्स ने कमेंट कर हिना की हिम्मत बढ़ाई है। जहां एक फैन ने कहा है कि इन सबके लिए हिम्मत चाहिए तो वहीं दूसरे ने कहा हम प्रार्थना कर रहे हैं आप जल्द ठीक हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X