Video- रश्मिका मंदाना के साथ गोविंदा का धमाकेदार डांस, सामी सामी गाने पर हिलाई कमर!
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि सोशल मीडिया और टीवी रिटालिटी शो में अपने परफॉर्मेंस के चलते चर्चा में रहते हैं। जी हां, गोविंदा का एक वीडियो इस वक्त पुष्पा स्टार रश्मिका मंदाना के साथ वायरल हो रहा है। इस फिल्म का चर्चित गाने 'सामी सामी' पर दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। सामी सामी गाने में मंदाना के डांस की आज भी तारीफ हो रही है और उनके हुक स्टेप पर अनगिनत रील्स भी बने हैं।
गोविंदा के साथ डांस करने के बाद अभिनेत्री लाइमलाइट में है। दरअसल रश्मिका मंदाना डीआईडी सुपर मॉम्स के ग्रैंड फिनाले में आईं थीं, जहां उन्होंने गोविंदा के साथ अपने ट्रेंडिंग गाने सामी सामी पर डांस किया।

राजा बाबू स्टार ने रश्मिका के साथ मैच किया और एक फैन की तरह हुकस्टेप का प्रदर्शन किया। बॉलीवुड में आज भी गोविंदा को सबसे शानदार डांसर्स में से एक माना जाता है और अभिनेताओं में वो शीर्ष पर ही होते हैं।
उन्होने काफी समय से किसी फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि उनका कौशल बरकरार हैं। गोविंदा और रश्मिका को साथ में देखना काफी मजेदार रहा है और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
दोनों के फैंस कमेंट्स कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है। फिलहाल आप भी देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











