VIDEO दिव्या भटनागर के निधन से फूट-फूटकर रोईं देवोलीना- उसका पति गगन तू अब जेल में सड़ेगा
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम दिव्या भटनागर के अचानक निधन से टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स चौंक गए हैं। दिव्या कई दिनों से बीमार थीं। वह बीते 15 दिनों से कोरोना वायरस का सामना कर रही थीं।उनका इलाज भी जारी था। लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गईं। बेहद कम उम्र में उनका निधन हो गया।
दिव्या भटनागर टीवी इंडस्ट्री में अपने खुश मिजाज स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। ऐसे में उनके करीबी दोस्तों में एक नाम शामिल है देवोलीना भट्टाचार्जी का। देवोलीना और दिव्या के बीच गहरी दोस्ती रही है। देवोलीना ने ही दिव्या के निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।

मालूम होता है कि अपनी दोस्त दिव्या के निधन के सदमे से देवोलीना बाहर नहीं आ पा रही हैं। उन्हों अब दुखी होकर दिव्या के निधन के बाद एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देवोलीना दिव्या के पति के बारे में चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। देवोलीना ने दिव्या के पति को धमकी भी दी है कि वह उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगी।
देवोलीना ने वीडियो में कहा कि मैं तेरे खिलाफ सारे सबूत लेकर आऊंगी। गगन तू अब अपनी जिंदगी जेल में गुजारेगा। दिव्या भगवान की बच्ची थी और भगवान के पास चली गई तू जेल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications