VIDEO: केन्या से उदास लौटीं दलजीत कौर, चेहरा देख फैन्स बोले- आपके चेहरे पर दर्द दिखता है

Dalljiet kaur returned from Kenya: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। फैन्स ही क्या अब तो सितारों को भी उनकी चिंता सता रही है। दरअसल बीते दिनों जब दलजीत कौर को उनके पति निखिल पटेल ने लीगल नोटिस भेजा था तब उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपना सामान यहां से ले जाएं वरना वह इसे किसी और को दे देंगे क्योंकि यह उनके काम का नहीं है। वहीं हाल ही में दलजीत कौर केन्या गई थीं। जहां से उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। जहां वह गर्ल्स गैंग के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही थीं, लेकिन हाल ही में दलजीत को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है।
पिता के साथ केन्या से लौटीं दलजीत कौर
दलजीत को हाल ही में केन्या से लौटी हैं। उनके साथ उनके पिता भी नजर आ रहे थे। पहले तो दलजीत पिता के साथ फोटो क्लिक करवाती हैं मुस्कुराने की कोशिश करती हैं, लेकिन बाद में वह उदास मालूम पड़ती हैं। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ता के बारे में कुछ नहीं बोला, लेकिन फैन्स ने उनका उदास चेहरा देख लिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लाइन लग गई थी।
कमेंट्स में फैन्स ने कहा दी ये बात
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है आप बहुत ही स्ट्रांग हैं। तो वहीं दूसरे ने कहा आप कितना भी चाहें क्यों ना हंस लें, लेकिन आपके चेहरे पर दर्द दिखता है। तो वहीं दूसरे ने फिक्र जताते हुए कहा कि सब ठीक हो जाएगा। आपको बता दें कि दलजीत केन्या गईं सभी के मिलीं और तस्वीरें भी शेयर की, लेकिन उन्होंने इस दौरान ना तो अपने पति के साथ कोई तस्वीर शेयर की और ना ही कोई उनका कोई जिक्र किया।


Click it and Unblock the Notifications