Rajeev sen के साथ Charu Asopa ने सेलिब्रेट किया बेटी का पहला बर्थडे VIDEO, सुष्मिता सेन हुईं भावुक

चारू असोपा और राजीव सेन अपनी आपसी कलह और तलाक के बीच बेटी के जन्मदिन के लिए साथ आए। बेटी जियाना के लिए दोनों ने अपने बीच की तकलीफ को भुला दिया। दोनों ने एक साथ मिलकर जियाना का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। चारु ने अपने यू ट्यूब चैनल पर इसे लेकर एक पूरा ब्लॅाक शेयर किया है। जहां पर वह जियाना के बर्थडे को लेकर उत्साहिद दिख रही हैं। राजीव सेन के पूरे परिवार के साथ बेटी का जन्मदिन यादगार बना रही हैं।
चारू और राजीव ने बेहद खुशी के साथ साथ में बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। चारू के ब्लॅाग में दिखाई पड़ रहा है कि बेटी जियाना की हंसी के लिए कैसे राजीव सेन का पूरा परिवार साथ आ गया है। इस खास मौके पर पूरा सेन परिवार दिखाई दिया। सुष्मिता की दोनों बेटियां भी यहां पर नजर आईं। लेकिन सुष्मिता शामिल नहीं हो पाई। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम के जरिए जियाना को पहले जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई देने के साथ एक भावुक पोस्ट भी लिखा।
चारु ने अपने ब्लॅाग में भावुक होकर बताया कि वह जियाना से जुड़ी हुई हर छोटी-बड़ी बात डायरी में लिखती हैं। उसकी हर हरकत को नोट करती हैं। फिर चारू ब्लैक ड्रेस में और जियाना को सफेद परी जैसे ड्रेस के साथ रेडी देखा जा सकता है। दोनों इसके बाद एक रेस्टोरेंट पहुंचते है। जहां पर पूरा सेन परिवार मौजूद है।
जियाना के बर्थडे का केक कट होता है। चारू और राजीव दोनों ही ब्लैक रंग के कपड़ों के साथ ट्यूनिंग करते हुए दिख रहे हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर सुष्मिता ने जियाना के लिए लिखा है कि उस मजबूत और रहस्यमय फीनिक्स को देखो। किसी खास वजह के लिए यह पैदा हुई है। आप हमेशा आगे बढ़ो और दुनिया पर राज करो। जियाना को पहला जन्मदिन मुबारक। भगवान आपको हमेशा अपना आशीर्वाद दे। हमारे जीवन में आने की कृपा करने के लिए धन्यवाद। बुआ की जान वी लव यू लिटिल मंचकिन।
आपको बता दें कि राजीव सेन पर चारू ने धोखा देने, मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। राजीव ने चारु के सभी आरोपों से सरासर इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि वह अपनी बेटी जियाना के लिए परेशान हैं।


Click it and Unblock the Notifications
