Bigg Boss 16: सलमान खान ने लगाई क्लास, Sumbul का रोकर बुरा हाल, कौन बना कैप्टन?

Video Bigg boss 16 Salman weekend ka vaar sumbul cry capataincy task between nimrit kaur aur shalin

Bigg boss16 में दूसरा हफ्ता शुरू होने से पहले नए कप्तान की खोज शुरू हो चुकी है। गुरुवार के बिग बॉस 16 के एपिसोड का वीडियो सामने आया है। जिसके अनुसार बिग बॉस घर की कैप्टन निम्रत कौर को फायर कर देते हैं और घर में नए कैप्टन की तलाश के लिए रेस शुरू होती है। बिग बॉस सभी को बताते हैं कि निम्रत को फायर कर दिया गया है और अगर किसी को कैप्टन बनना है तो जो पहला घर का सदस्य गार्डन एरिया में रखा हुआ बजर दबाएगा उसे यह मौका मिलेगा। शालीन भनोट इस रेस में पहले आते हैं। गुरुवार के बिग बॉस 16 के एपिसोड में घर का दूसरा कैप्टन बनने लिए निम्रत और शालीन के बीच प्रतियोगिता होगी।

दोनों को अपने सिर पर एक बड़ा सा डिब्बा रखना होगा, जिसमें बाकी के सदस्य सामान भरेंगे। जो भी सबसे अधिक समय तक सामान का वजन उठा लेगा वह बिग बॉस16 का नया कप्तान होगा। घर वालों को अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीताने के लिए इस टास्क में उनके सिर पर वजन रखना होगा। इसके साथ सुबुंल तौकीर खान यह कहते हुए रोते हुए नजर आती हैं कि सब उन्हें घर में बच्चा समझते हैं। वह अब शो में रोना वाली नहीं हैं, बल्कि वह सबकों रूलाने के लिए आयी हैं।

आपको बता दें कि इस बार वीकेंड वार का एपिसोड शुक्रवार और शनिवार को टेलीकास्ट होगा। ऐसे में सलमान खान इस वीक जिन सभी कंटेस्टेंट की क्लास लेते हुए दिखाई दे सकते हैं उनके नाम साजिद खान, मान्या सिंह, अर्चना गुप्ता के साथ शालीन भनोट हो सकते हैं। शालीन ने शो में चिकन खाने के लिए मेकर्स पर आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहते हुए नजर आए थे कि उनका काम झगड़ा लगाने का है। साजिद खान को सलमान खुलकर खेलने की सलाह दे सकते हैं। साथ ही अब्दु रोजिक की तारीफ करते हुए सलमान दिखाई दे सकते हैं। रिपोर्ट अनुसार सलमान सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए भी नजर आ सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X