Kapil Sharma Show : Kriti Sanon ने किया KISS, कपिल ने वरुण धवन का उड़ाया मजाक

The Kapil Sharma Show:द कपिल शर्मा शो पर वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म भेड़िया के प्रमोशन के लिए निर्देशक अमर कौशिक और कृति सेनन के साथ पहुंचते है। इस दौरान इस बात का खुलासा शो पर होता है कि आखिर कैसे वरुण धवन को भेड़िया की भूमिका निभाने का मौका मिला। निर्देशक अमर कौशिक ने पहली बार इस राज से पर्दा उठाया है।
इसके साथ ही एक डांस एक्ट के दौरान कृति सैनन वरुण धवन को किस करते हुए नजर आती हैं। इस पर कपिल शर्मा ने वरुण धवन की खिंचाई की। कपिल ने वरुण से पूछा कि लड़कियों को पेट से बहुत प्यार होता है। इस फिल्म में भेड़िए को इनसे प्यार हो जाता है। कपिल इसके आगे कहते हैं कि भेड़िया भी बेचारा क्या करे, इतनी खूबसूरत लड़की हो तो जानवर के अंदर इंसान जाग जी जाता है। शो पर भेड़िया की कास्ट ने काफी मस्ती की।
भेड़िया हॅारर कहानी है ऐसे में वरुण धवन की कास्टिंग कैसे हुई, यह जानना सभी फैंस के लिए दिलचस्प है। अमर कौशिक ने बताया कि कैसे उन्होंने भेड़िया में एक वेयरवोल्फ की भूमिका के लिए वरुण धवन को कास्ट करने के बारे में सोचा। अमर कौशिक इस बात पर भी रोशनी डाली कि कैसे द कपिल शर्मा शो पर आना उनके लिए बहुत बड़ी घटना है।
अमर कौशिक ने कहा कि मेरे पिया मुंबई में हैं। वह द कपिल शर्मा शो पर जाना चाहते थे। लेकिन मुझे ऐसा लग रहा था कि पहली बार मैं शो पर आ रहा हूं। मेरे पिता और मुझसे अधिक कनाडा में रहने वाली मेरी बहन उत्साहित थी कि मैं कपिल शो पर जा रहा हूं। मुझे इस शो पर आकर लग रहा है कि मेरा यहां होना मेरी फिल्म से ज्यादा लोकप्रिय होने वाली है। बता दें कि वरुण धवन के साथ भेड़िया फिल्म का प्रमोशन करने के लिए अभिषेक बनर्जी, दीपक डोबरियाल भी पहुंचे थे। बता दें कि वरुण धवन अपने करियर में पहली बार ऐसी फिल्म करने जा रहे हैं। जहां वो वीएफएक्स के जरिए भेड़िया बनते हैं। 25 नवंबर को यह फिल्म रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











